जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के एक ऐसे हीरो हैं, जो लगातार बिना ब्रेक लिए फिल्में कर रहे हैं। साधारण परिवार से आने वाले जैकी श्रॉफ का सुपरस्टार बनने तक का सफर आसान नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने एक उदाहरण पेश कर दिखाया कि कैसे बॉलीवुड में सपने पूरे होते हैं। आज जैकी श्रॉफ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के खास अवसर पर जानते हैं उनसे जुडी कुछ अनकही और अनसुनी बाते पढ़िए...
Jackie Shroff: जब सलमान के लिए 'जग' घूम आए जग्गू दादा, जेब में सल्लू की तस्वीर रख कहते थे सिर्फ एक ही बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकी श्रॉफ मुंबई में चॉल में रहते थे। जैकी श्रॉफ को उनके मोहल्ले के लोग ‘जग्गू दादा’ कहकर बुलाते थे। परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कई और फील्ड में हाथ आजमाया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जैकी श्रॉफ ने कुक से लेकर फ्लाइट अटेंडेंट तक बनने की कोशिश की थी। एक दिन जैकी बस स्टैंड पर बस आने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक आदमी उनके पास आया और बोला, ‘मॉडलिंग करेगा?’ तब जैकी कुछ कमा नहीं रहे थे, तुरंत बोले, ‘पैसा देगा क्या'। इसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई। जैकी श्रॉफ की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उन्हें नहीं पता था कि चॉल में रहने वाला टपोरी एक दिन दुनियाभर का हीरो बन जाएगा।
यह भी पढ़ें: पठान की सफलता से अब तक कायम है YRF का यह खास रिकॉर्ड, स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्में रहीं ब्लॉकबस्टर
जैकी श्रॉफ ने साल 1982 में देव आनंद की फिल्म 'स्वामी दादा' से में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें असली पहचान सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से मिली थी। इसके बाद वह पर्दे के बड़े सितारों में शुमार हो गए। जैकी ने अभी तक लगभग 250 फिल्मों में काम किया है। तो वहीं एक इंटरव्यू के दौरान जैकी ने बताया कि सलमान मेरे बेटे की तरह हैं और एक वक्त ऐसा था जब मैं उनकी फोटोज अपनी जेब में रख कर घूमता था। जैकी ने बताया- 1988 में आई फिल्म फलक के समय मैंने सलमान की कुछ फोटोज खींची थीं। उन फोटोज को मैं हमशा अपनी जेब में रखता था और उन्हें प्रोड्यूसर्स को दिखाया करता था। फोटोज देखने के बाद प्रोड्यूसर्स से सलमान को कास्ट करने के लिए कहता था। उस दौरान मैंने सलमान को फिल्म दिलाने के लिए कई प्रोड्यूसर्स के चक्कर लगाए थे। क्योंकि मुझे लगता था बच्चा स्टार बनेगा और आज उसे वाकई मेरा बच्चा बनने का मौका मिला। जैकी ने बताया कि फिल्म में भले ही मेरा रोल छोटा है लेकिन पूरी फिल्म में छाया रहता है। इसलिए मैं अपने रोल से काफी खुश हूं।
यह भी पढ़ें: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में जेनिफर एनिस्टन ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस हुए क्रेजी
बात करे जैकी श्रॉफ की लव लाइफ की तो जैकी ने अपने इंटरव्यू में आयशा से मुलाकात का यह किस्सा खुद सुनाया था। तब आयशा केवल 13 साल की थीं और सड़क किनारे अपने स्कूल बस का इंतजार कर रही थीं। टीनेज आयशा को देखते ही पहली नजर में ही जैकी उन्हें दिल दे बैठे थे। आयशा काफी अमीर घराने से हैं, लेकिन जैकी का साधारण परिवार से होना उनके बीच दीवार खड़ा नहीं कर पाया। आयशा ने जैकी से मुलाकात के बाद घर आकर अपनी मां से साफ-साफ कह दिया था, 'आज मैं उस आदमी से मिली, जिससे मैं शादी करूंगी।' और साल 1987 में आयशा के बर्थडे पर जैकी ने उनसे शादी कर ली।
यह भी पढ़ें: फिल्म सेट पर कबीर खान का अपमान करते थे सलमान खान? निर्देशक ने किया खुलासा