फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैकी श्रॉफ का डांस देख अनिल कपूर ने ली चुटकी, बोले- ऑडिशन में पास कैसे हो गए?

Wed, 14 Apr 2021 06:08 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 14 Apr 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Jackie shroff share Zumba Dance video Anil Kapoor make funny comment
अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : Instagram

बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों में साथ काम करते करते अक्सर एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन जाते हैं। ऐसे में वो कई मौकों पर एक दूसरे की टांग खींचने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक मजेदार मोमेंट सोशल मीडिया पर देखने को मिला जब जैकी श्रॉफ ने अपने जुम्बा एड का वीडियो साझा किया और उस पर अनिल कपूर ने बेहद मजेदार कमेंट कर दिया। अनिल के कमेंट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Jackie shroff share Zumba Dance video Anil Kapoor make funny comment
जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर - फोटो : Instagram

बता दें कि हाल ही में राहुल द्रविड़ के इंद्रानगर का गुंडा वाला विज्ञापन काफी मशहुर हुआ। इसके बाद इसी ब्रांड का एक नया विज्ञापन रिलीज किया। इस वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ जुम्बा करते हुए नजर आ रहे हैं। अब जैकी के इस डांस वीडियो पर अनिल कपूर ने उनकी चुटकी ली है।

Jackie shroff share Zumba Dance video Anil Kapoor make funny comment
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपना जुम्बा वाला वीडियो साझा करते हुए कैप्शन दिया, 'एटायरिकिट जुम्बा।' इसमें जैकी हरे रंग की अतरंगी ड्रेस पहने नजर आ रहें है। जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के हिट अभिनेता रहे हैं, लेकिन डांस करना हमेशा से उनके लिए सबसे मश्किल काम रहा है। ऐसे में उनके डांस स्टेप्स पर अनिल कपूर ने फनी कमेंट किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie shroff share Zumba Dance video Anil Kapoor make funny comment
अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : Instagram

अनिल ने लिखा, 'ऑडिशन कैसे पास कर लिया'। अब उनके इस कमेंट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जैकी के फैंस उन्हें इस विज्ञापन के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'दादा छा गए'। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'हमेशा से रॉकस्टार'। इसके अलावा एक और फैन ने लिखा, 'बहुत अच्छा सर'।

विज्ञापन
Jackie shroff share Zumba Dance video Anil Kapoor make funny comment
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'हैलो चार्ली' में नजर आए थे। इसके अलावा वो बहुत जल्द सलमान खान की फिल्म 'राधे' और अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले हैं। बहुत जल्द वो रजनीकांत की फिल्म 'अन्नाथे' में भी दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed