बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भले ही अपनी खूबसूरती से बहुत सुर्खियां बटोरती हो लेकिन उनके काम को भी नकारा नहीं जा सकता है। यह भी बात सही है कि जैकलीन डांस करने में किसी अभिनेत्री से पीछे नहीं हैं। अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए जैकलीन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। ऐसे में उनका एक बेले डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
खूब वायरल हो रहा जैकलीन फर्नांडिस का ये वीडियो, बार-बार देखने को मजबूर हुए फैन्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में जैकलीन बेली डांस करती दिख रही हैं और अब तक 22 लाख बार से भी ज्यादा इस वीडियो को देखा जा चुका है। एक्ट्रेस ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जैकलीन ने बहुत ही खूबसूरती से यह बेली डांस किया है। उनके साथ उनकी ट्रेनर भी पीछे डांस करती दिख रही हैं।
Just the beginning.. #dabanggreloaded Dubai! #rehearsals with my @immisskhan 🦋
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
इस बेली डांस वीडियो में जैकलीन के एक-एक स्टेप्स देखते ही बन रहे हैं। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जैकलीन किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं हैं। वीडियो के कैप्शन में जैकलिन ने लिखा है- जस्ट द बिग्निंग।' मतलब साफ है यह अभिनेत्री कुछ नया करने जा रही है।
बात करें जैकलीन के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि बीते वर्ष 2018 में उन्हें मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' में देखा गया था। इस फिल्म में वह दूसरी बार सलमान खान के अपोजिट नजर आईं। इससे पहले ये जोड़ी फिल्म किक में नजर आई थी। लेकिन फिल्म रेस 3 बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।
आखिर में बता दें कि जैकलीन इस साल एक बड़े फिल्ममेकर की फिल्म में नजर आएंगी। यह एक एक्शन थ्रीलर मूवी होगी जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में होंगे।