फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री के भाई ने लव लाइफ पर किया खुलासा, बोले- 'इन चारों से करती हैं प्यार'

Wed, 15 Apr 2020 12:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 15 Apr 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez brother Ryan Fernandez on her love life
jacqueline fernandez - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना कम ही पसंद करती हैं। उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। हाल ही में जैकलीन के भाई और भाभी ने उनकी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया और यह बताया कि वो असल में किसे प्यार करती हैं।

Jacqueline Fernandez brother Ryan Fernandez on her love life
Jacqueline Fernandez - फोटो : Social Media

जैकलीन के भाई रेयान फर्नांडिस और उनकी भाभी हना जेम्स ने 'नो मोर सीक्रेट्स (No More Secrets) के एपिसोड में इसका खुलासा किया। यही नहीं रेयान ने जैकलीन के बचपन से जुड़े कई किस्से भी शेयर किए। 

Jacqueline Fernandez brother Ryan Fernandez on her love life
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

रेयान फर्नांडिस ने जैकलीन के रिलेशनशिप को लेकर कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि वह अभी किसी को डेट कर रही हैं। उन्हें केवल उन चारों से प्यार है, जिनकी चार टांगें और फर हैं।' बता दें कि जैकलीन के पास चार बिल्लियां हैं। वो अपनी चारों बिल्लियों के साथ ही रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez brother Ryan Fernandez on her love life
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

हाल ही में जैकलीन ने अपने डिप्रेशन में जाने को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि एक वक्त पर जब वो डिप्रेशन में चली गई थीं तो उन्हें थेरेपिस्ट की मदद लेनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में कई तरह की अफवाह सुनने को मिल जाती हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी इन अफवाहों को काफी फैलाया जाता है। आपको ये पता होता है कि कोई आपके बारे में क्या सोचता है। कई बार इसके चलते परेशानी होती है।'

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez brother Ryan Fernandez on her love life
गेंदा फूल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैकलीन ने बताया कि उन्होंने अपने मुश्किल वक्त में डिप्रेशन का किस तरह सामना किया। उन्होंने कहा कि 'मैं अपनी परेशानी थेरेपिस्ट के साथ शेयर करती हूं। लंबे समय तक मैं अकेली भी रही हूं जब मेरे पास कोई नहीं था। परेशानियों का सामना करना मैंने सीख लिया था लेकिन अब जब लोग मेरे पास हैं, तो जिंदगी में शांति लगती है।' जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में बादशाह के साथ 'गेंदा फूल' नाम के गाने में नजर आ चुकी हैं।

पहले मैगजीन फोटोशूट में शर्माते हुए दिखे अमिताभ बच्चन, 51 साल बाद शेयर की तस्वीर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed