सब्सक्राइब करें

सलमान की इस एक्ट्रेस की कार का हुआ एक्सीडेंट, देर रात पार्टी कर लौट रही थीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez car accident after partying with salman khan
जैकलीन फर्नांडिस

'रेस 3' की शूटिंग के रैपअप और उसके प्रमोशन में बिजी जैकलीन फर्नांडिस के साथ शुक्रवार को एक हादसा हो गया। यह हादसा तब हुआ जब वह सलमान खान के घर से लौट रही थीं। सलमान खान ने गुरुवार की रात को गैलेक्सी अपार्टमेंट में 'रेस 3' की पूरी टीम के लिए एक पार्टी रखी थी। यह पार्टी देर रात तक चली।

Trending Videos
jacqueline fernandez car accident after partying with salman khan
Jacqueline Fernandez ek do teen

जैकलीन फर्नांडिस जब पार्टी कर घर लौट रही थीं तब रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबकि एक्सीडेंट देर रात करीब 2.45 बजे बांद्रा के कार्टर रोड पर हुआ। जैकलीन की कार और एक ऑटोरिक्शा की टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
jacqueline fernandez car accident after partying with salman khan
जैकलीन फर्नांडिस

अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई हालंकि जैकलीन के कार की हेडलाइट्स खराब हो गए। बाद में जैकलीन ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि हां, ऐसा हुआ था। रिक्शा ड्राइवर नशे में था। हादसे के बाद पुलिस आई और मामला सुलझ गया। 

jacqueline fernandez car accident after partying with salman khan
जैकलीन

इससे पहले 'रेस 3' के नए पोस्टर में बॉबी देओल के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आईं। नए पोस्टर से फिल्म को लेकर नया ट्विस्ट आ गया है। बॉबी देओल के साथ जैकलीन फर्नांडिस वाले पोस्टर को खुद सलमान खान ने भी ट्वीट किया है। इतना ही नहीं उनके ट्वीट ने भी रेस सीरीज के दर्शकों के बीच एक नया सस्पेंस बना दिया है। सलमान ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा- 'जैसे देखकर हमेशा विश्वास नहीं होता है, कौन क्या है पता चलेगा जल्द।' 
 



 

विज्ञापन
jacqueline fernandez car accident after partying with salman khan
जैकलीन फर्नांडीस

आपको बता दें कि फिल्म 'रेस 3' में सलमान खान और बॉबी देओल के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। पता हो कि रेस सीरीज के पहले दो सीक्वल को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था लेकिन 'रेस 3' को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed