{"_id":"5d3ad83a8ebc3e6d03542f84","slug":"jacqueline-fernandez-congratulate-salman-khan-for-complete-5-year-kick-with-unseen-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किक के 5 साल पूरे, जैकलीन ने दी इस अंदाज में दी सलमान को बधाई, देखें उनकी ये unseen तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किक के 5 साल पूरे, जैकलीन ने दी इस अंदाज में दी सलमान को बधाई, देखें उनकी ये unseen तस्वीर
Fri, 26 Jul 2019 04:56 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 26 Jul 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
kick
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म किक को 5 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। किक के 5 साल पूरे होने पर जैकलीन फर्नांडिस ने इस फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया है।
kick
- फोटो : file photo
जैकलीन फर्नांडिस ने फिल्म किक से जुड़ी अपनी और सलमान खान की तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान और जैकलीन ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आए। किक की इस तस्वीर को शेयर करते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने कैप्शन में सलमान सहित फिल्म के मेकर्स को किक के 5 साल पूरे होने की शुभकामाएं दीं।
kick
- फोटो : file photo
जैकलीन फर्नांडिस के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म किक साल 2014 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियावाला ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर किक ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे। किक ने 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। साल 2014 में आई किक की सफलता को देखते हुए मेकर्स मे इसका सीक्वल बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kick
हाल ही में फिल्म के सीक्वल पर बात करते हुए निर्माता निर्देशक साजिद नडियाडवाला ने कहा है कि सीक्वल में इतना समय इसलिए लगा, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि जल्दबाजी में फिल्म का सीक्वल खराब हो जाए। फिल्म किक दर्शकों को काफी पसंद आई थी, साजिद इन्हीं दर्शकों की आकांक्षाओं पर एक बार फिर खरे उतरना चाहते थे, इसीलिए वह किक के सीक्वल पर काफी समय से काम कर रहे थे।
विज्ञापन
kick
साजिद ने फिल्म के कलाकारों पर आगे कहा कि सलमान के अलावा फिल्म में अभी किसी को कास्ट नहीं किया है। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने पर ही सलमान के अलावा अन्य कलाकारों का चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि किक में सलमान खान 'डेविल' भी बने थे जो कि देवी लाल सिंह से बना था।