{"_id":"62fc841f5e20a27b496a4376","slug":"jacqueline-fernandez-named-as-accused-by-ed-in-chargesheet-in-sukesh-chandrasekhar-money-laundering-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी ने जैकलीन को बनाया आरोपी, एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी ने जैकलीन को बनाया आरोपी, एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:49 AM IST
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के रूप में नामित किया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ईडी का यह मानना है कि जैकलीन फर्नांडीज को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि ठग सुकेश एक अपराधी है। अभिनेत्री को यह तक पता था कि सुकेश जबरन वसूली करने वाला शख्स है। यही कारण है कि ईडी ने जैकलीन पर शिकंजा कसा हुआ है। बता दें कि अभी तक जैकलीन को गिरफ्तार नहीं किया गया है। क्योंकि अभी तक अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है, हालांकि उन्हें देश के बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Trending Videos
2 of 4
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मामला?
ठग सुकेश चंद्रशेखर पर 215 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट दिए थे। जिसके बाद ईडी ने उनपर कार्रवाई करते हुए उनकी 7 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी कुर्क कर लिया है। चार्जशीट में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि सुकेश चंद्रशेखर की एक सहयोगी पिंकी ईरानी ने सुकेश की मुलाकात जैकलीन से करवाई थी। और सुकेश चंद्रशेखर ने पिंकी ईरानी की मदद से ही जैकलीन तक महंगे गिफ्ट और कैश पहुंचाए थे।
जैकलीन पर आरोप
ईडी की चार्टशीट से यह भी खुलासा हुआ था कि जैकलीन फर्नांडिस से सुकेश चंद्रशेखर ने दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 के दौरान संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन अभिनेत्री ने कॉल का जवाब नहीं दिया था। अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि सरकारी कार्यालय के किसी व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था और उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से संपर्क करने के लिए कहा था, जिन्हें वह शेखर रत्न वेला के नाम से जानती थीं।
4 of 4
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : insta
सुकेश ने बताई गलत पहचान
अभिनेत्री ने आगे बताया था कि उन्होंने सुकेश से संपर्क किया, तो उन्होंने अपनी पहचान सन टीवी के मालिक के रूप में दी। उन्होंने यह भी कहा कि वह जयललिता के राजनीतिक परिवार से हैं और वे चेन्नई से हैं। जैकलीन ने बताया, सुकेश ने कहा था कि वह मेरे बहुत बड़े प्रशंसक हैं, और मुझे दक्षिण में फिल्में करनी चाहिए और सन टीवी के रूप में उनके पास कई परियोजनाएं हैं। उस समय से ही दोनों संपर्क में आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।