फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money Laundering Case: जैकलीन को मिली बड़ी राहत, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Mon, 26 Sep 2022 10:28 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 26 Sep 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez reaches Patiala House Court in Rs 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन फर्नाडीज का नाम बुरी तरह फंसा हुआ है। इस मामले में जैकलीन से लगातार पूछताछ हो रही है। इतना ही नहीं, इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच की आंच अभिनेत्री की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी तक पहुंच गई थी। इन सभी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी दावा कर दिया कि जैकलीन का सुकेश चंद्रशेकर के साथ कनेक्शन है, जिसके बाद अभिनेत्री को पटियाला हाउस कोर्ट ने तलब किया। जैकलीन सुबह करीबन 10 बजे पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं और अब वह कोर्ट से निकल चुकी हैं। 



Jacqueline Fernandez reaches Patiala House Court in Rs 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के वकील ने उनके लिए जमानत याचिका दायर की है। वहीं, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने भी जैकलीन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। तब तक उसकी नियमित जमानत कोर्ट में लंबित है। जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।

 
Jacqueline Fernandez reaches Patiala House Court in Rs 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : social media

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा ने जैकलीन से एक लंबी पूछताछ की थी। यह पूछताछ लगभग 15 घंटे तक चली थी, जिसमें जैकलीन को कई गंभीर सवालों का सामना करना पड़ा था। इन सबके बीच ईडी ने अपनी चार्जशीट दाखिल किया था, जिसमें जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया है। कई गवाहों और सबूत को आधार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez reaches Patiala House Court in Rs 200 crore money laundering case
नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

जैकलीन फर्नांडीज ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने ठग सुकेश से कई महंगे तोहफे लिए थे। जैकलीन के अलावा, इस मामले में और भी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं, जिसमें नोहा फतेही औ निक्की तंबोली शामिल हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों से भी पूछताछ हुई है। बता दें कि 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed