{"_id":"5cfe49f7bdec22078b2946cf","slug":"jacqueline-fernandez-share-emotional-post-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे क्या हुआ जो जैकलीन को बोलना पड़ा लोग क्या सोचेंगे? इंस्टाग्राम पर लिखी इमोशनल पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसे क्या हुआ जो जैकलीन को बोलना पड़ा लोग क्या सोचेंगे? इंस्टाग्राम पर लिखी इमोशनल पोस्ट
Mon, 10 Jun 2019 06:47 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 10 Jun 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है। वह पिछले साल सलमान खान की फिल्म रेस 3 में दिखाई दी थीं। कमजोर कहानी और निर्देशन के चलते ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।
Jacqueline Fernandez
- फोटो : file photo
रेस 3 के बाद अभी तक जैकलीन फर्नांडिस किसी भी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई नहीं दी हैं। इस बीच जैकलीन सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने जिंदगी में हुईं गलतियों को लेकर इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखा है।
jacqueline fernandez
हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'मेरे लिए सबसे बड़ी गलती इस बात की चिंता करने में थी कि लोग क्या सोचेंगे और कहेंगे ? यह वाक्य तुम्हारे उन ढेर सारे सपनों को मार देता है जो दुनिया में हर जगह होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
tiger shroff and jacqueline fernandez
- फोटो : social media
अपनी बात को पूरा करते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टा स्टोरी में आगे लिखा- 'सबसे बड़ी बात ये होती हैं कि आप खुद के लिए क्या सोचते और कहते हैं। ये तुम्हारी जिंदगी है। दूसरों के लिए जीने से अच्छा है खुद के लिए जीयो।' जैकलीन फर्नांडिस के फैंस पोस्ट में मौजूद उनके इन विचारों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : file photo
वहीं मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जैकलीन फर्नांडिस साल 1982 में आयी फिल्म अर्थ के रीमेक में नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में जैकलीन को एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का रोल मिल सकता है। हालांकि इस मामले में अभी जैकलीन का कोई बयान सामने नहीं आया है।