रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' इस साल के लास्ट में तहलका मचाने को तैयार है। इसलिए जैकलीन से लेकर रणवीर सिंह तक फिल्म की पूरी टीम जमकर प्रचार कर रही है। यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब हाल ही में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने खुलासा किया कि कैसे शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने को स्टार्स रणवीर सिंह और वरुण शर्मा को कैसे थप्पड़ जड़ दिया था।
Cirkus: जैकलीन ने सच में जड़ दिया था रणवीर सिंह और वरुण शर्मा को थप्पड़, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसलिए मार दिया था रणवीर और वरुण शर्मा को जैकलीन ने थप्पड़
जैकलीन फर्नांडिस ने बात करते हुए कहा कि, 'मैं शूट के दिन घबरा गई थी और मैंने शॉट में वरुण और रणवीर को सच में थप्पड़ मारा था, मैं इतनी नर्वस थी कि थप्पड़ वाला सीन नहीं किया बल्कि सच में थप्पड़ मार दिया'। इसके आगे जैकलीन कहती हैं कि "मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने बर्फ तोड़ दी।"
Salman Khan: बॉलीवुड में जल्द नजर आएगा एक और टाइगर, शेरा के बेटे को लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान
रणवीर सिंह ने जैकलीन की बात का मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा- वरुण, हां अगर आप अपने गाल को बर्फ कहते हैं। इसके आगे रणवीर ने कहा, "हां। जबड़ा तोड़ दिया, जिसके लिए मुझे बर्फ चाहिए थी।" बता दें कि हाल ही में फिल्म सर्कस का रोमांटिक सॉन्ग 'आशिकी' रिलीज किया गया है।
Web Series: 2023 में इन वेब सीरीज की होगी धमाकेदार एंट्री, मिर्जापुर 3 से फैमिली मैन 3 तक लिस्ट में शामिल
सर्कस में नजर आएगी सितारों की पूरी टोली
बात करें फिल्म सर्कस की तो इसमें रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा के अलावा, टीकू तलसानिया, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हीरजी, सुलभा आर्या, सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकारों की पूरी टोली नजर आने वाली है। यानी यह फिल्म दर्शकों को कॉमेडी का जबरदस्त डोज दे सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें दीपिका और अजय देवगन का कैमियो होने के साथ ही रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आने वाले हैं।
Pathaan Controversy: 'ऐसा गुनाह मत करो....', 'बेशरम रंग' विवाद के बीच पूनम पांडे ने दिया रिएक्शन