मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ हलचल होती रहती हैं। कभी किसी फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आती है, तो कुछ सितारे को लेकर अपडेट आते हैं। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकार देते हैं...
Filmy Wrap: विवाद के बीच बेशरम रंग ने बनाया रिकॉर्ड और फिर लौटेगी राम-लखन की जोड़ी, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने और पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का बुधवार को निधन हो गया। केशव मूर्ति ने कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय केशव मूर्ति उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन के बाद परिवार में पत्नी और बेटी बचे हैं।
H R Keshava Murthy: पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड्स माने जाने वाले अकादमी पुरस्कारों में इस बार भारत भी चमकने की तैयारी में लगा है। यह हम नहीं बल्कि द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की हाल ही में 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों की लिस्ट कह रही है। इस लिस्ट में कई कैटेगरी की फिल्में शामिल हैं, जिनमें दो भारतीय फिल्में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। इस लिस्ट में भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि पाने वाली गुजराती फिल्म 'छेलो शो' के साथ-साथ इस साल रिलीज हुई एक बेहतरीन फिल्मों का नाम शामिल है। इस रिपोर्ट में हम आपको लिस्ट में शामिल सभी फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं।
95th Academy Awards: ऑस्कर में धमाल मचाएंगी 'छेलो शो' और 'आरआरआर', 'कांतारा' को भी मिल सकता है मौका
फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज होने के कुछ समय के बाद ही इसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। इसमें दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर सवाल उठाया गया था। इसको लेकर लगातार बवाल चल रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना झूमे जो पठान रिलीज कर दिया है। इस गाने में भी शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं।
Jhoome Jo Pathaan: 'बेशर्म रंग' के बाद शाहरुख की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज, अरिजीत की आवाज सुन झूम उठे फैंस
वर्ष 2022 के खत्म होते-होते फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने सिने प्रेमियों के लिए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने फिल्म 'देसी बॉयज' के सीक्वल की घोषणा की है। साथ ही वह फिल्म 'ओमकारा' का रीमेक भी बनाने जा रहे हैं। यह दोनों ही फिल्में दर्शकों के बीच खूब पसंद की गईं। ऐसे में इनके सीक्वल और रीमेक का एलान दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। आनंद पंडित ने इन दोनों फिल्मों के लिए इरोस इंटरनेशनल और पराग संघवी से साझेदारी की है। इन फिल्मों के एलान के साथ ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
Desi Boyz Sequel: 'देसी बॉयज' के सीक्वल और 'ओमकारा' के रीमेक का हुआ एलान, खुशी से झूमे यूजर्स