फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: पांच साल का प्यार और चार महीने की सगाई, फिर क्यों अधूरी रह गई अभिषेक-करिश्मा की प्रेम कहानी

Thu, 22 Dec 2022 05:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 22 Dec 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
know about abhishek bachchan karishma kapoor love story and why they got seperated from each other
अभिषेक-करिश्मा - फोटो : amar ujala

फिल्मी पर्दे पर आपने बहुत सी प्रेम कहानियां देखी होंगी, जिनमें से कुछ मुकम्मल होती हैं तो वहीं कुछ कहानियां अधूरी रह जाती हैं। लेकिन ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं होता बल्कि कुछ कहानियां असल जिंदगी में भी अधूरी रह जाती हैं। कुछ ऐसी ही है करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी। ये दो नाम बने तो थे एक होने के लिए लेकिन हो नहीं पाए। लेकिन जब भी अधूरी प्रेम कहानियों का जिक्र होगा तो इनका नाम जरूर लिया जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस जोड़ी की प्रेम कहानी अधूरी क्यों रह गई।

know about abhishek bachchan karishma kapoor love story and why they got seperated from each other
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बात फरवरी 1997 की है जब अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लाडली श्वेता का रिश्ता कपूर परिवार की बेटी ऋतु नंदा के बेटे निखिल से तय हुआ था। इस रिश्ते के बाद कपूर और बच्चन परिवार काफी नजदीक आ गए। शादी में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था और हर रस्म में उन्हें खास तवज्जो दी गई थी। इसी दौरान अभिषेक और करिश्मा की मुलाकात हुई। इसी दौरान दोनों की आंखें चार हो गईं और मोहब्बत परवान चढ़ने लगी। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे, खास बात ये थी कि उस समय तक अभिषेक ने डेब्यू भी नहीं किया था और तभी दोनों को इश्क हो गया था। 


इसे भी पढ़ें- Oscars 2023: क्रिकेट के मैदान के बाद अब ऑस्कर में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें क्या है पूरा मामला
know about abhishek bachchan karishma kapoor love story and why they got seperated from each other
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

दोनों एक दूसरे के करीब भले ही आ गए थे, लेकिन कभी खुले तौर पर रिश्ते का खुलासा नहीं हुआ था। तभी अभिषेक बच्चन को उनकी पहली फिल्म रिफ्यूजी मिली। इस फिल्म में उनके अपोजिट करिश्मा की छोटी बहन करीना थीं। ऐसा कहा जाता है कि करीना सेट पर अभिषेक को जीजू बुलाया करती थीं। करिश्मा अक्सर अभिषेक की फिल्म के सेट पर आती थीं। हालांकि ये फिल्म तो फ्लॉप हो गई, लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about abhishek bachchan karishma kapoor love story and why they got seperated from each other
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बात खुलकर तब सामने आई जब अमिताभ बच्चन ने अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान कर दिया। तब पूरी दुनिया के सामने इस रिश्ते का खुलासा हो गया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। दोनों प्यार करने वालों को किसी की नजर लग गई। अमिताभ ने भले ही अभिषेक और करिश्मा की प्रेम कहानी का खुलासा कर दिया हो लेकिन करिश्मा की मां बबीता को अभिषेक कुछ खास पसंद नहीं थे, लेकिन फिर भी करिश्मा ने उनसे सगाई कर ली।

विज्ञापन
know about abhishek bachchan karishma kapoor love story and why they got seperated from each other
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

उस दौर में करिश्मा एक बेहतरीन बनकर उभरी थीं, लेकिन अभिषेक के सितारे गर्दिश में थे। करिश्मा की मां बबीता को इस बात का डर था कि अभिषेक कामयाब नहीं हुए तो क्या होगा। मां के इसी डर की वजह से करिश्मा ने खुद यह सगाई तोड़ दी। कहा जाता है कि इसके बाद कपूर और बच्चन परिवार में झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली और पांच साल के प्यार और चार महीने की सगाई के बाद इस रिश्ते का अंत हो गया। हालांकि करिश्मा की दूसरी शादी भी नहीं चल पाई और दोनों ने तलाक ले लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed