फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े बजट की फिल्म न मिलने पर जैकलीन चलीं प्रियंका-श्रद्धा कपूर की राह, करेंगी ऐसी फिल्म

Sat, 10 Nov 2018 01:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez will seen in Ciclista Deborah Harold Biopic
Jacqueline Fernandez - फोटो : file photo
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस बीते कुछ समय से फिल्मों के संकट से गुजर रही हैं। इसी साल आई उनकी फिल्म 'रेस 3' को जहां बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी तो वहीं इसके बाद उनके पास कोई भी बड़े बजट की फिल्म हाथ नहीं लगी है। अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और श्रद्धा कपूर की राह पकड़ ली है।
Jacqueline Fernandez will seen in Ciclista Deborah Harold Biopic
Jacqueline Fernandez - फोटो : Instagram
जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही मशहूर साइक्लिस्ट डेबोराह हेरोल्ड की बायोपिक में दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि डेबोराह हेरोल्ड की बायोपिक के मेकर्स ने हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई जो उन्हें काफी पसंद आई। गौरतलब है कि डेबोराह हेरोल्ड की कहानी काफी प्रेरणादायक थी। ऐसे में इस बायोपिक में काम करने के लिए जैकलीन को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 
Jacqueline Fernandez will seen in Ciclista Deborah Harold Biopic
Jacqueline Fernandez - फोटो : file photo
खबर है कि इस बायोपिक की शूटिंग अगले साल से शुरू की जाएगी। वहीं डेबोराह हेरोल्ड की बायोपिक को लेकर अभी तक जैकलीन फर्नांडिस ने कोई आधिकारी घोषणा नहीं की है, लेकिन मेकर्स का कहना है कि इसके लिए जैकलीन फर्नांडिस का लगभग नाम तय है। बता दें कि डेबोराह हेरोल्ड ने साइक्लिस्ट के तौर पर दुनिया भर में काफी नाम कमाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez will seen in Ciclista Deborah Harold Biopic
deborah herold - फोटो : social media
वहीं बात करें डेबोराह हेरोल्ड के बारे में तो उनकी जिंदगी काफी प्रेरणादायक है। उनका जन्म अंडमान निकोबार में हुआ है। डेबोराह हेरोल्ड साल 2004 में आई सुनामी के दौरान पोर्ट ब्लेयर पर फंसने के बाद वहां एक पेड़ के नीचे एक हफ्ते का वक्त गुजारा था। इस वक्त उनकी उम्र 23 साल की है। इन दिनों डेबोराह हेरोल्ड टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयारियां कर रही हैं।
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez will seen in Ciclista Deborah Harold Biopic
कार्तिक आर्यन - फोटो : file photo
आपको बता दें कि डेबोराह हेरोल्ड की बायोपिक के अलावा जैकलीन फर्नांडिस फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' के कलाकार कार्तिक आर्यन के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी। जैकलीन और कार्तिक साउथ की सुपरहिट फिल्म किरिक पार्टी के रीमेक में दिखाई देंगे। ऐसा पहला मौका है जब यह दोनों स्टार एक साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed