अपनी कॉमेडी और अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले दिग्गज अभिनेता जगदीप इस दुनिया में नहीं रहे है। 81 साल की उम्र में मुंबई में उनका निधन हो गया है। जगदीप के निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहोल है। हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। जगदीप न केवल शानदर कलाकार थे बल्कि उनका सिनेमा में खास योगदान भी रहा था।
जब व्हीलचेयर पर बैठकर पुरस्कार लेने पहुंचे थे जगदीप, रणवीर सिंह के हाथों लिया था IIFA अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में खास योगदान के लिए जगदीप को पिछले साल आईफा अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें हिंदी सिनेमा में अपने शानदार योदगान के लिए आईफा अवॉर्ड्स के आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा का पुरस्कार दिया था। इस पुरस्कार को लेने के लिए जगदीप व्हीलचेयर से स्टेज गए थे। उनके निधन के बाद एक बार फिर से आईफा अवॉर्ड्स की उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।
तस्वीर में शोले फिल्म के मशहूर निर्देशक रमेश सिप्पी और अभिनेता रणवीर सिंह, जगदीप को पुरस्कार देते हुए नजर आ रहे हैं। इनके अलावा स्टेज पर जगदीप के बेटे अभिनेता जावेद जाफरी, नावेद जाफरी और उनके पोते मीजान जाफरी भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था, लेकिन सिनेमा में कदम रखते ही उन्होंने अपना नाम जगदीप रख लिया था।
One of the famous comedians of Indian film industry, Syed Ishtiaq Ahmed Jafri also known as Jadeep, receives the Outstanding Contribution to Indian Cinema Award.#iifa20 #iifahomecoming#nexaexperience pic.twitter.com/dxh4COli4w
जगदीप ने बतौर बाल कलाकार अभिनय की शुरुआत की थी। वह बी आर चोपड़ा की फिल्म अफसाना में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर अब 'दिल्ली दूर नहीं', 'मुन्ना', 'आर पार', 'दो बीघा जमीन' और 'हम पंछी एक डाल के' जैसी फिल्मों काम किया और खूब नाम कमाया। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी सफर से एक से बढ़कर एक किरदार किया और लोगों को खूब हंसाया था।
कॉमेडियन के तौर पर जगदीप को असली पहचान शम्मी कपूर की फिल्म ब्रह्मचारी से मिली। उन्होंने रमेश सिप्पी के निर्देशिन में बनी फिल्म शोले में सूरमा भोपाली का किरदार किया जो सिनेप्रेमियों को कभी न भूल पाने वाला किरदार है। जगदीप ने अपने पूरे फिल्मी सफर में करीब 400 फिल्मों में काम किया है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सूरमा भोपाली नाम से ही पहचाना जाता रहा है।
पढ़ें: अभिषेक बच्चन के डिजिटल डेब्यू की ओटीटी पर जबरदस्त घेराबंदी, मुकाबले में उतरे ये दमदार सितारे