सब्सक्राइब करें

पिता जगदीप की मौत के बाद जावेद जाफरी ने फैंस से की ये खास अपील, कहा- 'हमारे पिता ने फिल्म इंडस्ट्री में...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 10 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Jagdeep death javed jaffrey gave thanks to fan and appeal to keep remember his father in prayers
जावेद जाफरी,जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा ने आठ जुलाई को अपना एक और सितारा खो दिया। बीती आठ जुलाई को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और अभिनेता जगदीप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जगदीप के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। हर किसी ने उन्हें अलग- अलग अंदाज में अंतिम विदाई दी। वहीं जगदीप के बेटे और अभिनेता जावेद जाफरी ने अपने फैंस से खास अपील की है। 

Trending Videos
Jagdeep death javed jaffrey gave thanks to fan and appeal to keep remember his father in prayers
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

जगदीप को मुंबई के बाईकुला के पास मौजूद एक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर उनके परिवार के करीबी लोगों के अलावा बॉलीवुड के कुछ सितारे भी मौजूद थे। पिता के निधन के बाद जावेद जाफरी ने मीडिया से भी बात की और जगदीप से जुड़ी कुछ खास यादों को याद किया। इतना ही नहीं जावेद जाफरी ने मीडिया के सभी लोगों का धन्यवाद भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagdeep death javed jaffrey gave thanks to fan and appeal to keep remember his father in prayers
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद जाफरी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'बहुत से लोगों ने हमें संदेश भेजे हैं लेकिन हम हर एक व्यक्ति को जवाब नहीं दे सकते। जो भी यह देख रहे हैं, हम आपके प्यार और दुआओं के लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं। हमारे पिता ने फिल्म जगत में 70 साल गुजारे। उन्हें बहुत प्यार और सम्मान मिला। जैसा कि हम देख सकते हैं कि वह प्यार आज नजर भी आ रहा है।'

Jagdeep death javed jaffrey gave thanks to fan and appeal to keep remember his father in prayers
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद जाफरी ने अपने फैंस और शुभचिंतकों से पिता जगदीप को अपनी दुआओं में याद रखने की गुजारिश की। जावेद ने कहा, 'हमारे पिता ने फिल्म इंडस्ट्री को अपने 70 साल दिए। कृपया करके अगर आप उनके लिए छोटी सी प्रार्थना कर सकें तो वह हमारे लिए बहुत होगा।' आपको बता दें कि जगदीप बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से थे। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था। 

विज्ञापन
Jagdeep death javed jaffrey gave thanks to fan and appeal to keep remember his father in prayers
जगदीप - फोटो : ट्विटर

जगदीप ने अभिनय से शुरुआत बाल कलाकार के तौर की थी। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में कई फिल्मों में काम किया। इसके बाद वह अपने अभिनय के अलावा कॉमेडी करने की वजह से भी मशहूर हो गए। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी सफर में करीब 400 फिल्में कीं। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने अपने कॉमेडी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। 

पढ़ें: इस तरह मिला सलमान खान को 'सल्लू' नाम, बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता ने की थी शुरुआत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed