फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीच सड़क टॉपलेस होने वाली एक्ट्रेस ने खोला था इंडस्ट्री का काला चिट्ठा, सुपरस्टार ने दे डाली ये सलाह

Mon, 16 Apr 2018 06:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
Jana Sena Party chief Pawan Kalyan advised to telugu actress sri reddy 
sri reddy Mallidi

टॉलीवुड में कास्टिंग काउच का विरोध करने के लिए बीच सड़क टॉपलेस होने वाली तेलगु एक्ट्रेस श्री रेड्डी विवादों में घिरी हुई हैं। इस वाकये के बाद इंडस्ट्री में किसी ने भी उनके साथ काम ना करने का फैसला किया है। इसी कड़ी में रविवार को फिल्म स्टार और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने रेड्डी को एक सलाह दे डाली। 

Jana Sena Party chief Pawan Kalyan advised to telugu actress sri reddy 
pawan kalyan

अभिनेता पवन कल्याण ने एक्ट्रेस श्री रेड्डी के बारे में कहा कि यदि उन्हें न्याय चाहिए तो पुलिस स्टेशन या कोर्ट जाना चाहिए ना कि टीवी चैनल्स पर। पवन ने आगे कहा कि कोर्ट में अपना केस लड़ने की बजाए यदि वह टीवी चैनलों पर बातचीत करती रहेंगी तो इसका उन्हें कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। उन्हें मीडिया नहीं बल्कि सरकारी विंग्स ही न्याय दिला सकते हैं। अभिनेता ने इस दौरान हैदराबाद में जम्मू में 8 साल की बच्ची के साथ हुए रेप के बाद हत्या के मामले पर विरोध भी जताया है।

Jana Sena Party chief Pawan Kalyan advised to telugu actress sri reddy 
sri reddy Mallidi

उल्लेखनीय है कि रेड्डी ने हाल ही में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट के आरोप लगाए थे और सड़क पर टॉपलेस होकर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादातर महिलाएं काम में सेक्सुअल हरासमेंट और कास्टिंग काउच जैसी चीजों को झेलती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jana Sena Party chief Pawan Kalyan advised to telugu actress sri reddy 
Ram Gopal Varma

बीच सड़क टॉपलेस बैठकर विरोध जताने पर श्री रेड्डी की सभी ने आलोचना की, मगर दिग्गज फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा एक्ट्रेस के समर्थन में आगे आए थे। उन्होंने एक्ट्रेस की तुलना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से की थी।  राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था, 'इतना साहसी फैसला लेने के लिए मैं आपकी इज्जत करता हूं और इस सेंसेशनल और ब्लॉकबस्टर जीत के लिए आपको सलाम करता हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed