{"_id":"64a7c55a3adcb80c3e060099","slug":"janhvi-kapoor-after-sign-ntr-30-now-she-making-a-foray-into-tamil-films-actress-next-project-produce-by-kamal-2023-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: तेलुगू के बाद जान्हवी कपूर के हाथ लगी तमिल फिल्म, कमल हासन होंगे निर्माता?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: तेलुगू के बाद जान्हवी कपूर के हाथ लगी तमिल फिल्म, कमल हासन होंगे निर्माता?
बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपने साउथ डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन के मौके पर घोषणा की थी कि वह फिल्म ‘एनटीआर 30’ में नजर आएंगी। इस मूवी में एक्ट्रेस के अपोजिट साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर होंगे। ‘एनटीआर 30’ की शूटिंग जारी है, और इसी बीच जान्हवी के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। तेलुगू डेब्यू के बीच जान्हवी अब तमिल फिल्म साइन करने को लेकर चर्चाओं में हैं।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार कमल हासन एक बेहतरीन फिल्म निर्माता भी हैं। बतौर निर्माता उनकी एक मूवी विग्नेश शिवन के निर्देशन में बनेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर प्रदीप रंगनाथन को इस फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर चुना गया है। वहीं, रंगनाथन के अपोजिट लीड एक्ट्रेस के लिए जान्हवी कपूर का नाम सामने आया है। इस खबर से फैंस में खुशी की लहर है।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अब तक इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। खबरें हैं कि मेकर्स जल्द इसकी घोषणा करेंगे। फिल्म को कमल हासन के प्रोडक्शन बैनर, राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा समर्थित किया जा रहा है।
फिल्म का निर्देशन कर रहे विग्नेश शिवन ने पहले अजित कुमार के साथ एक फिल्म की घोषणा की थी, लेकिन यह परियोजना कभी भी सफल नहीं हो पाई। रिपोर्ट से पता चला कि अजित कुमार ने फिल्म छोड़ दी क्योंकि उन्हें लगा कि विग्नेश शिवन इसे खींच रहे हैं। इस बीच, विग्नेश शिवन की आखिरी निर्देशित फिल्म 'काथुवाकुला रेंदु काधल' थी, जिसमें विजय सेतुपति, नयनतारा और सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में नजर आए थे।
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में एक्ट्रेस के अपोजिट वरुण धवन हैं। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया है, जिसे दर्शकों का सकारात्मक रिएक्शन मिला है। 'बवाल' 21 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।