{"_id":"5b62724a4f1c1bb37b8b5c7a","slug":"janhvi-kapoor-and-ishaan-khattar-dhadak-film-box-office-collection-day-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी-ईशान के करियर के लिए मुसीबत बन गई 'धड़क', 13वें दिन के कलेक्शन से उम्मीदों पर फिरा पानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाह्नवी-ईशान के करियर के लिए मुसीबत बन गई 'धड़क', 13वें दिन के कलेक्शन से उम्मीदों पर फिरा पानी
Thu, 02 Aug 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dhadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब भी कमाई कर रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन बीत चुके हैं और अब तक इसका कलेक्शन मराठी फिल्म 'सैराट' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 'धड़क' बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी लेकिन ऐसा न हो सका।
2 of 5
Dhadak
'धड़क' फिल्म के कलेक्शन को देखकर इतना तो तय है कि जाह्नवी और ईशान की धड़क लोगों को ज्यादा रास नहीं आई। इस फिल्म से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री की थी तो वहीं शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की यह दूसरी फिल्म थी।
3 of 5
Dhadak
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धड़क' के बुधवार का कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा। सूत्रों की मानें तो 'धड़क' ने 13 वें दिन 1 करोड़ के करीब कमाई की है। ट्रेड पंडितों की मानें तो जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' जल्द ही 70 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। लिहाजा यह फिल्म इस हफ्ते के आखिर तक अपना पूरा बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dhadak
'धड़क' के पूरे कलेक्शन पर नजर डालें तो जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़, सोमवार को 5.52 करोड़, मंगलवार को 4.76 करोड़ ,बुधवार को 4.06 करोड़ और गुरुवार को 3.55 करोड़ और शुक्रवार को 2.61 करोड़ की और शनिवार को 4.02 करोड़ और रविवार को 5.20 करोड़ की कमाई की। वहीं सोमवार, मंगलवार और बुधवार के कलेक्शन को मिलाकर 'धड़क' का अब तक का कुल कलेक्शन 68 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Dhadak
सिनेमाघरो में 'धड़क' की स्क्रीन भी कम हो गई है। ऐसे धड़क का 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना नामुमकिन लग रहा है जिसकी वजह शुक्रवार को ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' का रिलीज होना है। इस 'फिल्म' का मीडिया के लिए इस फिल्म का प्रीमियर हो चुका है और हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा ऋषि कपूर की 'मुल्क' फिल्म जाह्नवी की 'धड़क' के कलेक्शन पर कितना ब्रेक लगाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।