सब्सक्राइब करें

शूटिंग छोड़ श्रीदेवी की प्रेयर मीट में पहुंची जाह्नवी कपूर, मां को याद कर फिर भर आईं आंखें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor and khusi kapoor get emotional on sridevi prayer meet in chennai
जाह्नवी कपूर

श्रीदेवी को दुनिया से अलविदा कहे 15 दिन बीत चुके हैं। बोनी कपूर ने रामेश्वरम और हरिद्वार में उनकी अस्थियों का विसर्जन भी कर दिया। रविवार को चेन्नई में श्रीदेवी की प्रेयर मीट रखी गई थी। श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए साउथ के सभी बड़े स्टार्स शामिल हुए।

Trending Videos
janhvi kapoor and khusi kapoor get emotional on sridevi prayer meet in chennai
श्रीदेवी

तमिल इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज के अलावा श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी पहुंची। श्रीदेवी के परिवार के साथ करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा और अमर सिंह भी थे। मां की प्रेयर मीट में जाह्नवी और खुशी की आंखें नम दिखाई दीं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor and khusi kapoor get emotional on sridevi prayer meet in chennai
श्रीदेवी

खबर के मुताबिक, अजीत, प्रभुदेवा, सुहासिनी मणिरत्नम, राधिका शरथकुमार और सुरिया पहुंचे थे। हालांकि रजनीकांत प्रेयरमीट में नहीं पहुंच पाए 70-80 के दशक में श्रीदेवी साउथ की सुपरस्टार थीं। उन्होंने तमिल फिल्म Moondru Mudichu से डेब्यू किया था।
 


janhvi kapoor and khusi kapoor get emotional on sridevi prayer meet in chennai
श्रीदेवी

इस फिल्म में श्रीदेवी के अपोजिट रजनीकांत और कमल हासन थे। डायरेक्टर के बालाचंद्र ने 13 साल की श्रीदेवी को लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर किया था। उनकी तमिल फिल्म 'गायत्री', 'जॉनी', 'मूंदरम पिराई' और '16 वयथिनिल' हिट फिल्में थीं।

Path of Flowers for our Beloved .

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on

विज्ञापन
janhvi kapoor and khusi kapoor get emotional on sridevi prayer meet in chennai
श्रीदेवी

श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथ टब में डूबने से हुई थी। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पूरे देश से हजारों फैंस मुंबई पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed