फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor Birthday: फिल्म के सेट पर ही बेहद खास अंदाज में मनाया गया जान्हवी कपूर का जन्मदिन, वायरल हो रहीं तस्वीरें

Sun, 07 Mar 2021 01:08 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 07 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Janhvi Kapoor: Janhvi kapoor celebrated her 24th birthday on film set see photos
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाते हैं। जान्हवी 6 मार्च को अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को जान्हवी कपूर के जन्मदिन की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

Happy Birthday Janhvi Kapoor: Janhvi kapoor celebrated her 24th birthday on film set see photos
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

जान्हवी कपूर की जो तस्वीरें वायरल हो रही है उसमें अभिनेत्री सादे कपड़ों में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। हालांकि जान्हवी ने अपना ये जन्मदिन अपने परिवार के साथ नहीं मनाया। दरअसल जान्हवी अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और ऐसे में  उन्होंने जन्मदिन के मौके पर घर जाने के लिए छुट्टी भी नहीं ली।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SheetalfKhan (@sheetal_f_khan)

Happy Birthday Janhvi Kapoor: Janhvi kapoor celebrated her 24th birthday on film set see photos
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

ऐसे में फिल्म की टीम ने ही जान्हवी कपूर के लिए सेट पर सरप्राइज तैयार किया। टीम ने सेट पर खूबसूरत सजावट करके जान्हवी को हैरान कर दिया। इस दौरान तस्वीरों में जान्हवी के फिल्म के टीम मेंबर भी काफी खुश नजर आए। जान्हवी ने भी बेहद सादगी भरे लुक में ही अपना ये जन्मदिन मनाया और टीम के साथ केक काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Janhvi Kapoor: Janhvi kapoor celebrated her 24th birthday on film set see photos
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

जान्हवी ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उनके क्रू मेंबर उनके लिए जन्मदिन का केक लेकर आए। इसके लिए जान्हवी ने उन्हें धन्यवाद भी किया। जान्हवी के स्टाइलिस्ट ने भी जान्हवी की तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो वैनिटी वैन में केक काटती नजर आ रही हैं। फैंस जान्हवी की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Janhvi Kapoor: Janhvi kapoor celebrated her 24th birthday on film set see photos
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी ने करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में जान्हवी के अभिनय को दर्शकों को पसंद किया था। जान्हवी फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में नजर आ चुकी हैं। अब जान्हवी फिल्म 'रुही' से दर्शकों को कॉमेडी और हॉरर का डोज देने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म  11 मार्च को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed