युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' की रिलीज का इंतजाम इसके निर्माताओं ने काफी सोच समझकर किया है। इस समय ओटीटी पर फिल्मों, टीवी और वेब सीरीजों की लंबी कतार लगी हुई है। लेकिन, गुंजन सक्सेना की बायोपिक के साथ रिलीज होने वाली कोई भी हिंदी फिल्म या वेब सीरीज नहीं है।
जान्हवी कपूर के मुकाबले में उतरे विन डीजल, इस बुधवार को ओटीटी पर होने वाला है सीधा मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशक यह मुकाबला बॉक्स ऑफिस का तो नहीं है क्योंकि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। लेकिन, दर्शकों की पसंद और नापसंद तो एक ही दिन में तय हो जाती है। इस फिल्म के मुकाबले में कोई हिंदी प्रोजेक्ट तो नहीं है लेकिन हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विन डीजल की सुपरहीरो फिल्म 'ब्लडशॉट' अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराएगी।
यह फिल्म अमेरिका के सिनेमाघरों में 13 मार्च को रिलीज की गई थी लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू हो जाने के कारण यह फिल्म सिनेमाघरों से वापस ले ली गई। और आनन-फानन में निर्माताओं ने इसे डिजिटली रिलीज करने की घोषणा कर दी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद तो इस फिल्म को समीक्षकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन लॉकडाउन में ओटीटी पर यह फिल्म सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शुमार हो गई।
एक मई को यह फिल्म टैक्सास के सैन एंटोनियो स्थित तीन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके बाद चीन में भी इस फिल्म को 24 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है लेकिन भारत में इसको ओटीटी पर ही जगह मिली। बात करें अगर कारगिल युद्ध में भाग लेने वाली पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक की तो इस फिल्म को सिनेमाघरों में 13 मार्च को रिलीज करने का फैसला लिया गया था।
देश में कोरोना वायरस की दस्तक से इसकी रिलीज 24 अप्रैल को सरक गई। लेकिन, सिनेमाघर लगातार बंद रहे तो इस फिल्म की रिलीज को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। सिनेमाघर देश में अभी भी बंद हैं इसलिए करण जौहर के निर्माण में बनी यह फिल्म अब आगामी बुधवार यानी 12 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों का मुकाबला ओटीटी पर कड़ा माना जा रहा है। भले ही 'ब्लडशॉट' पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन ओटीटी पर इस फिल्म को ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। वहीं 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' एक ताजा फिल्म है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के खर्चों पर नजर रखती थीं रिया चक्रवर्ती, ईडी के इन सवालों का अभिनेत्री के पास नहीं कोई जवाब