श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने बहुत ही कम समय में फिल्म जगत में अपनी एक खास जगह बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट ईशान खट्टर थे। हालांकि ये फिल्म परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन जान्हवी कपूर ने लोगों के दिलों में अपनी जगह जरूर बना ली। जान्हवी कपूर की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। लोग अभिनेत्री के द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने एक प्रशंसक के लिए कुछ ऐसा किया जिससे सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहें हैं।
राजस्थान से आए अपने प्रशंसक से जान्हवी कपूर ने की मुलाकात, सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर हुई प्रशंसा
जान्हवी कपूर ने अपने बॉडीगार्ड को अपना बैग और फोन दिया और वो अपने प्रशंसक से मिली। उनके प्रशंसक के साथ इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जान्हवी कपूर की तारीफ की और लिखा, 'अपने प्रशंसक के साथ जान्हवी ने कितने अच्छे से व्यवहार किया। दूसरे यूजर ने लिखा, 'कितना अच्छा व्यवहार है जान्हवी कपूर बहुत क्यूट हैं। एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि हर सितारे को अपने प्रशंसकों के साथ ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए।'
जान्हवी कपूर की आगामी फिल्में
जान्हवी कपूर ने बहुत ही कम समय में फिल्म जगत में अपना नाम बनाया है। वो कई निर्देशक-निर्माताओं की पहली पसंद हैं। जान्हवी कपूर की आगामी फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी दो और फिल्में 'दोस्ताना 2' और 'गुड लक जैरी' भी पाइपलाइन में हैं।