फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: 'हमारा इरादा हमेशा नेक रहा है', फिल्म बवाल में ऑश्र्वित्ज विवाद पर जान्हवी कपूर का बड़ा बयान

Wed, 26 Jul 2023 05:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 26 Jul 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor reacts to Auschwitz controversy in Varun Dhawan Bawaal says Intention has always been pure
बवाल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर 'बवाल' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा में पहली बार वरुण और जान्हवी ने एक साथ काम किया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही है और वरुण और जान्हवी को उनके प्रदर्शन के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है। साथ ही अभिनेत्री की फिल्म विवादों का भी शिकार हो रही है। अब जान्हवी ने इसपर रिएक्शन दिया है। 

 

Janhvi Kapoor reacts to Auschwitz controversy in Varun Dhawan Bawaal says Intention has always been pure
जान्हवी कपूर-बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 फिल्म ‘बवाल’ से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों और उसके डायलॉग्स के चलते लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। फिल्म को फैक्ट फुल बनाने के लिए एडोल्फ हिटलर से जुड़ी जगहों पर भी फिल्म की शूटिंग की गई है। फिल्म के कुछ डायलॉग  'हम सब भी हिटलर की तरह हैं' और 'हर रिश्ते को अपने ऑश्र्वित्ज से गुजरना पड़ता है' को लेकर काफी विवाद छिड़ गया है। अब इसपर अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है।

Barbie: 'कुमकुम' के बाद 'बार्बी' पर जमकर भड़के टीवी अभिनेता जय भानुशाली, फिल्म को बताया 'बवासीर'

Janhvi Kapoor reacts to Auschwitz controversy in Varun Dhawan Bawaal says Intention has always been pure
जान्हवी कपूर-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में इन विवादों पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, ‘किसी फिल्म के साथ सबसे बुरी चीज यह हो सकती है कि वह किसी को प्रभावित किए बिना या किसी तरह का प्रभाव डाले बिना गायब हो जाए। इसलिए हमेशा इरादे को समझना ज्यादा जरूरी है। यदि आप इरादे को गलत समझते हैं तो इसे मैं टोन-डेफ कहूंगी।’

Bigg Boss OTT 2: आशिका भाटिया को है सिगरेट की लत, एक्ट्रेस बोलीं- मैं कंट्रोल नहीं कर सकती

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor reacts to Auschwitz controversy in Varun Dhawan Bawaal says Intention has always been pure
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी ने कहा, ‘यह उन स्क्रीनिंग में से एक थी, जो हमने आईआईटी के छात्रों के लिए रखी थी और दर्शकों में एक लड़की थी, जिसने कहा कि उसे हाल ही में मिर्गी का दौरा पड़ा था। वह हमसे इसके बारे में बात करते वक्त रोने लगी थी। मुझे अच्छे से याद है कि उसने कहा था कि निशा की यात्रा और उसके माता-पिता को देखने के बाद वह मजबूत महसूस कर रही थी।’

Silence 2:  खत्म हुआ फैंस का इंतजार, मर्डर मिस्ट्री में सस्पेंस लेवल को फिर बढ़ने आ रहे हैं 'एसीपी अविनाश'

विज्ञापन
Janhvi Kapoor reacts to Auschwitz controversy in Varun Dhawan Bawaal says Intention has always been pure
व्हाइट साड़ी में जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

जान्हवी ने कहा, ‘मैं एक ऐसे इंसान को जानती हूं, जो आइवी लीग यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। वह एक इजरायली है। उन्होंने फिल्म देखी और इससे बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने वह सब कुछ समझा जो हमने फिल्म में दिखाने की कोशिश की थी। उनके साथ बातचीत में एक बार भी नहीं लगा कि फिल्म के किसी डायलॉग या सीन को लेकर वह नाराज हुए हो।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed