{"_id":"5b3c770b4f1c1b0c278b4690","slug":"janhvi-kapoor-remember-sridevi-mumbai-rain-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धड़क' के प्रमोशन में आई जाह्नवी को श्रीदेवी की याद, बयां किया 13 साल पुराना किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धड़क' के प्रमोशन में आई जाह्नवी को श्रीदेवी की याद, बयां किया 13 साल पुराना किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी को गुजरे 4 महीने हो चुके हैं। पहली बार है जब श्रीदेवी जाह्नवी कपूर के साथ नहीं हैं। श्रीदेवी का सपना था बेटी जाह्नवी कपूर को फिल्मों में एक्टिंग करते देखना लेकिन ऐसा हो न सका। हालांकि सारे गम भुला जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी रिलीज के लिए तैयार फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में लगी हुई हैं।
2 of 4
janhvi
हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान जब मुंबई की बारिश का जिक्र हुआ तो जाह्नवी और ईशान को मुंबई में साल 2005 में हुई जोरदार बारिश और बाढ़ का दिन भी याद आ गया। साल 2005 में आई बाढ़ की याद को ताजा करते हुए जाह्नवी कपूर ने बताया- उस दिन मैं मॉम के साथ फिल्म देखने गई थी। जब फिल्म देखकर हम बाहर निकले, तो हर तरफ पानी भरा हुआ था।
3 of 4
janhvi kapoor
हालांकि एक अच्छी बात यह थी कि वहीं पास में हमारे पहचान के राज अंकल का ऑफिस था। हम पूरे 3 तीन दिन तक राज अंकल के ऑफिस में थे, हमने बहुत मजा किया। तीनों दिन हम सिर्फ मैगी खाते रहे। इसी इंटरव्यू में ईशान ने भी अपने स्कूल के दिन को याद करते हुए बताया कि मैं अपने घरवालों के साथ 7 घंटे पैदल चलकर घर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Dhadak
साल 2016 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट की रीमेक 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।