बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जान्हवी कपूर के घर के इस वीडियो में अभिनेत्री यह कहती नजर आ रही हैं कि उनके बाथरूम में लॉक नहीं है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए यह तक बताया कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने ही उनके बाथरूम से लॉक हटावाया था और रिनोवेशन के बाद भी उनके बाथरूम में अब तक लॉक नहीं लगवाया गया है। जान्हवी कपूर द्वारा किए गए खुलासे से हर कोई हैरान है। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि जान्हवी कपूर के साथ ऐसा सुलूक किया जा रहा है? आइए जानते हैं...
Janhvi Kapoor: जान्हवी ने खोला अपना 'बाथरूम सीक्रेट', खुद बताया उनके बाथरूम में कई साल से क्यों नहीं लगा लॉक
Janhvi Kapoor: जान्हवी ने खोला अपना 'बाथरूम सीक्रेट', खुद बताया उनके बाथरूम में कई साल से क्यों नहीं लगा लॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोग ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में जाह्नवी कपूर के चेन्नई स्थित घर को दिखाया गया है। वीडियो में घर को अंदर से भी दिखाया गया है। बता दें कि वीडियो में खुद जाह्नवी कपूर दर्शकों को अपने घर से रूबरू करवाती हुईं दिख रही हैं। एक एक कर के वे पूरा घर दिखाती हैं। इन वीडियो में जाह्नवी कपूर घर से जुड़ी हुईं यादें और हर जरूरी बात भी शेयर करती हैं। वीडियो में जाह्नवी बताती हैं कि "यह घर उनकी मां श्रीदेवी ने खरीदा था, यह घर उनकी मां द्वारा ली गई पहली संपत्ति है" वीडियो में जाह्नवी स्वर्गीय श्रीदेवी द्वारा बनाई गई पहली पेटिंग भी दिखाती हैं।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा की तरह इन अभिनेत्रियों को भी मिला धोखा, किसी के किए गए टुकड़े तो किसी का पूरा परिवार ही खत्म
वीडियो में जाह्नवी कपूर अपना कमरा भी दिखाती हैं, और साथ ही एक सीक्रेट भी शेयर करती हैं। जाह्नवी कपूर बताती हैं कि उनके बाथरूम में कोई लॉक नहीं है। इसकी वजह बताते हुए जान्हवी कहती हैं, 'मेरी मां (श्रीदेवी) को नहीं पसंद था कि मैं बाथरूम को बंद करके लड़कों से बात करूं। इसलिए उन्होंने बाथरूम से लॉक ही हटा दिया था। यह सिलसिला आज भी जारी हैं। घर के रिनोवेशन के बाद भी बाथरूम में लॉक नहीं लगाया है।'
यह भी पढ़ें: इवेंट में एली अवराम की ड्रेस देख उड़े लोगों के होश, ट्रोल करते हुए बोले- उर्फी करती तो...
वीडियो में जाह्नवी जहां पूरे घर की सैर कराती नजर आती हैं तो वहीं बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी से जुड़ी हुईं तस्वीरें भी दिखाती हैं। तस्वीरें बोनी कपूर और श्रीदेवी के विवाह के वक्त की होती हैं। इन तस्वीरों को दिखाते वक्त जाह्नवी काफी उत्साहित नजर आती हैं। वीडियो में जाह्नवी कपूर मां से जुड़ी सभी यादों को शेयर करती हैं। जाह्नवी वीडियो में बोनी कपूर का ऑफिस, बेडरूम, जिम, चेरिल आदि सब कुछ दिखाती हैं।
यह भी पढ़ें:'डकैत' में सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि का था किसिंग सीन, बोलीं- वह बहुत प्रोफेशनल थे..