फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: 'सॉरी विराट..', जान्हवी कपूर को क्रिकेट खेलते देख फैंस ने क्यों कही यह बात?

Mon, 28 Nov 2022 01:28 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 28 Nov 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor shares picture practicing cricket for her upcoming film Mr and Mrs Mahi fans said sorry virat
जान्हवी कपूर, विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। अभिनेत्री इस फिल्म में क्रिकेट खेलती हुई नजर आएंगी। ऐसे में जान्हवी ने क्रिकेट की प्रेक्टिस भी शुरू कर दी। अभिनेत्री ने अपने प्रेक्टिस सेशन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस को विराट कोहली की याद आ गई। इतना ही नहीं, कई लोगों ने विराट को 'सॉरी' भी कहा है। लेकिन क्यों? आइए आपको बताते हैं।  

Janhvi Kapoor shares picture practicing cricket for her upcoming film Mr and Mrs Mahi fans said sorry virat
जान्हवी कपूर - फोटो : insta

दरअसल, जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अभिनेत्री अपने हाथ में बल्ला थामे नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का पूरा ध्यान बॉलिंग कर रहे शख्स पर है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जान्हवी के कंधे पर पट्टियां बंधी हुई हैं, जिससे साफ है कि वह अपनी इस फिल्म के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। इस तस्वीर के साथ जान्हवी कपूर ने लिखा, 'एक मिनट हो गया।' इसके साथ उन्होंने बैट और बॉल का इमोजी भी लगाया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor shares picture practicing cricket for her upcoming film Mr and Mrs Mahi fans said sorry virat
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जान्हवी कपूर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है और फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने विराट कोहली को याद करते हुए कहा है कि आज से वह जान्हवी के फैन हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सॉरी विराट जान्हवी मेरी फेवरेट क्रिकेटर है।' एक और फैन ने कॉमेंट में लिखा, 'अब तक की बेस्ट क्रिकेटर।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor shares picture practicing cricket for her upcoming film Mr and Mrs Mahi fans said sorry virat
जान्हवी कपूर, करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि नवंबर 2021 में फिल्म निर्माता करण जौहर ने जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की नई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की घोषणा की थी। उस वक्त कहा जा रहा था कि यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed