जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' के सेट पर अचानक प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया। पटियाला में शूटिंग के दौरान सेट पर कुछ लोग प्रदर्शन करते हुए पहुंच गए और उन्होंने वहां जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘जान्हवी कपूर वापस जाओ ’के नारे भी लगाए।
जान्हवी कपूर की फिल्म के सेट पर प्रदर्शकारियों का धावा, ‘जान्हवी कपूर वापस जाओ ’के लगे नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों जान्हवी कपूर ने किसानों के समर्थन में एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'किसान हमारे देश के दिल में हैं। मैं देश के अन्नदाताओं का महत्व समझती हूं और उनकी कद्र करती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि जल्दी ही इस समस्या का समाधान निकलेगा, जिससे किसानों को लाभ होगा।'
हालांकि जान्हवी का ये समर्थन कुछ काम नहीं आया और हाल ही में उन्हें शूटिंग के दौरान सेट पर जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। उनकी फिल्म के सेट पर प्रदर्शनकारी पहुंच गए और उन्होंने शूटिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शनकारी शूटिंग बंद करने की मांग करने लगे और इस दौरान उन्होंने ‘जान्हवी कपूर वपस जाओ ’के नारे भी लगाए। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सुरक्षा के लिहाज से जान्हवी को सेट से वापस अपने होटल लौटना पड़ा।
गौरतलब है कि जान्हवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में जान्हवी के साथ ईशान खट्टर मुख्य किरदार में नजर आए थे। धड़क के बाद जान्हवी फिल्म गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena) में नजर आई थीं। फिल्म में एक्ट्रेस ने भारत की पहली महिला पायलट का किरदार निभाया था। इसके अलावा जान्हवी ओटीटी पर 'घोस्ट स्टोरी (Ghost Story)' में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं।
जाने कौन हैं नताशा दलाल के हाथों में मेहंदी लगाने वाली ये मशहूर डिजाइनर? दीपिका पादुकोण से लेकर ईशा अंबानी तक को लगा चुकी हैं मेहंदी