फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धड़क' की शूटिंग खत्म कर सोनम की शादी की तैयारियों में बिजी हुईं जाह्नवी कपूर, सामने आई ये तस्वीरें

Thu, 19 Apr 2018 08:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor shopping for cousin Sonam Kapoor wedding or anything else
कपूर खानदान में करीब 30 साल बाद सोनम कपूर की डोली उठने जा रही है। खबर है कि सोनम अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से इस मई में शादी करने वाली हैं। हालांकि परिवार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कपूर खानदान की दोस्त और बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में खुलासा करते हुए बताया था कि वह सोनम कपूर की शादी की संगीत सेरेमनी कोरियोग्राफ कर रही हैं।
Janhvi Kapoor shopping for cousin Sonam Kapoor wedding or anything else
jhanvi
अब 30 साल बाद अगर कपूर फैमिली में डोली उठने वाली है तो जाहिर है फैमिली से जुड़ा हर एक शख्स काफी एक्साइटेड होगा। हाल ही में श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को डिजाइनर अनिता डोगरी के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया।
Janhvi Kapoor shopping for cousin Sonam Kapoor wedding or anything else
जाह्नवी कपूर यहां बेहद कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। मीडिया को देखते हुए जाह्नवी कपूर के चेहरे पर स्माइल आ गई। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा कि जाह्नवी कपूर यहां अपनी कजिन सोनम की शादी के लिए ड्रेस डिजाइन करवाने आईं थीं या फिर किसी और वजह से।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor shopping for cousin Sonam Kapoor wedding or anything else
jhanvi ishaan dhadak
खबरों के मुताबिक 7 मई को सोनम और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा मुंबई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी के बाद रिसेप्शन दिल्ली में भी होगा क्योंकि आनंद आहूजा का परिवार दिल्ली में रहता है। बात करें जाह्नवी की तो जाह्नवी और ईशान खट्टर ने अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी कर ली है। जाह्नवी की यह पहली फिल्म है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed