बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है। अभिनेत्री ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया की फिल्म में जान्हवी के साथ गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लंदन में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है।
ENT News: जान्हवी की 'उलझ' का पहला शेड्यूल पूरा और टीवी पर धमाल मचाएगी 'विक्रम वेधा', यहां पढ़ें फिल्मी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी स्टारकास्ट ने सोशल मीडिया पर फिल्म के बिहाइन्ड द सीन मोटेंट को लोगों के साथ साझा किया है। बता दें कि यह फिल्म भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की प्रतिष्ठित और दिलचस्प दुनिया पर आधारित है। फिल्म में राजेश तैलंग, मेयांग चांग, सचिन खेडेकर,राजेंद्र गुप्ता और जीतेंद्र जोशी भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
Trial Period: लाइट्स, कैमरा, एक्शन! क्या 'किराए के पिता' की तलाश कर पाएंगी जेनेलिया, ट्रायल पीरियड का टीजर आउट
सिनेमाघरों और ओटीटी के बाद अब विक्रम वेधा छोटे पर्दे पर भी धमाल मचाने को तैयार है। नौ जुलाई को यह फिल्म कलर्स सिनेप्लेक्स पर प्रसारित होने वाली है। फिल्म में ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे लीड रोल निभाया है। बता दें कि यह तमिल में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। जिसे गायत्री और पुष्कर ने ही निर्देशित किया था।
Nitin Jai Shukla: युवाओं का धार्मिक सामग्री की तरफ तेजी से बढ़ रहा रुझान, ‘आदिपुरुष’ ने गंवा दिया सुनहरा मौका
सैफ अली खान ने 'विक्रम वेधा' के विश्व टेलीविजन प्रीमियर के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, 'विक्रम वेधा को सही या गलत के दो विपरीत दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था। एक्शन और अप्रत्याशित मोड़ से भरपूर यह फिल्म अब दुनियाभर में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। यह फिल्म दर्शाती है कि अच्छे और बुरे के बारे में अपना नजरिया बदलना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह एक्शन थ्रिलर इस रविवार को कलर्स सिनेप्लेक्स पर प्रसारित होगी।''
India's Got Talent Season 10: जल्द लगने वाला है हुनरबाजों का मेला, इस दिन होगा इंडियाज गॉट टैलेंट का प्रीमियर