बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर जल्द अपनी अगली फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। उससे पहले वो अमृतसर पहुंचीं और स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका । फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं।
गोल्डन टैंपल में माथा टेक जान्हवी ने लिया लस्सी का लुत्फ, बेहद सिंपल लुक में आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो गुरुद्वारे के सामने खड़ी हैं। इस दौरान जाह्नवी सिंपल लुक में थीं और उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किया। जाह्नवी ने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था।
अमृतसर पहुंचीं जाह्नवी ने यहां की मशहूर लस्सी का भी आनंद लिया। फिल्म के निर्देशक के साथ वो लस्सी पीती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ जाह्नवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'भारत जैसी कोई जगह नहीं।'
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
इससे पहले जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ। जाह्नवी कपूर एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही थीं, तभी उनसे एक गरीब बच्ची खाना मांगने लगी। जाह्नवी को पैपराजी ने घेर रखा था और वो लगातार फोटो क्लिक कर रहे थे। गाड़ी के पास पहुंचते ही जाह्नवी ने पैपराजी से कैमरा बंद करने की रिक्वेस्ट की। उन्होंने कहा, 'एक सेकेंड के लिए बंद कर दीजिए, बहुत अजीब लगता है, हर बात पे..।'
फिल्मों की बात करें तो 'दोस्ताना 2' के अलावा जाह्नवी के पास 'द कारगिल गर्ल' और 'रूही आफजा' है। पिछले दिनों 'द कारगिल गर्ल' के कुछ पोस्टर भी रिलीज हुए थे जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
साजिद की असिस्टेंट शिवालिका को मिला बड़ा मौका, बनीं विद्युत की अगली हीरोइन