फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपको भी अपने साथ हेलीकॉप्टर राइड पर ले जाएंगी जाह्नवी कपूर, बस करना होगा ये काम

Wed, 19 Feb 2020 05:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 19 Feb 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Will Take Her fan on Helicopter Ride For Sister Anshula Kapoor NGO Funds
जाह्नवी कपूर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

जाह्नवी कपूर जल्द ही अपने एक फैन के साथ हेलीकॉप्टर राइड पर जाने वाली हैं। यह गतिविधि जाह्नवी अपनी बहन अंशुला की संस्था के लिए कर रही हैं जो देश भर की एनजीओ के लिए धन एकत्र करता है। जाह्नवी और उनके फैन की इस मुलाकात के जरिए एकत्रित होने वाले धन से अंशुला अहमदाबाद के स्कूल के बच्चों के लिए पढ़ाई का सामान इकट्ठा करेंगी। गौरतलब है कि जाह्नवी से पहले आलिया भट्ट भी इसी तरह की एक गतिविधि से जुड़ चुकी हैं, जिसमें उन्होंने अपने फैन के जन्मदिन पर उसके लिए केक बनाया था।

Janhvi Kapoor Will Take Her fan on Helicopter Ride For Sister Anshula Kapoor NGO Funds
जाह्नवी कपूर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस बारे में बात करते हुए जाह्नवी ने कहा, 'मुझे अपनी बहन पर बहुत गर्व है। इसके जरिए हमें अपने फैंस से जुड़ने और यादगार पल गढ़ने का मौका मिलता है। यह संस्था के लिए भी पैसे इकट्ठा करता है। इसके जरिए मेरे पास ऐसा मौका आया जिसके जरिए मैं संस्था के लिए फंड इकट्ठा कर सकूं जो जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने में मदद करता है। मैं भाग्यशाली प्रशंसक के साथ हेलीकॉप्टर राइड पर जाऊंगी। इस अनुभव के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।'

Janhvi Kapoor Will Take Her fan on Helicopter Ride For Sister Anshula Kapoor NGO Funds
Janhvi Kapoor - फोटो : Instagram

आगे जाह्नवी कहती हैं कि, 'मुझे लगता है कि यह सबसे मजेदार चीजों में से एक है जिसका मुझे कभी अनुभव करने का सौभाग्य मिला है और मैं अपने प्रशंसकों के साथ इसे साझा करने के लिए उत्सुक हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Will Take Her fan on Helicopter Ride For Sister Anshula Kapoor NGO Funds
गुंजन सक्सेना के किरदार में जान्हवी कपूर - द कारगिल गर्ल का पोस्टर - फोटो : twitter

जाह्नवी कपूर की फिल्मों की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। करण जौहर निर्मित यह फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन शरन शर्मा ने किया है। वहीं बीते दिनों वह 'घोस्ट स्टोरीज' में भी नजर आई थी। हालांकि नेटफ्लिक्स की इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। इसके अलावा वह 'रूही अफजाना' और 'दोस्ताना 2' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed