फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gunjan Saxena : जब जान्हवी के सामने आया किचन में मसाले पहचानने का सवाल, वीडियो में देखिए रिएक्शन

Mon, 10 Aug 2020 09:51 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Pankaj Tripathi Sharan Sharma speak to Pankaj Shukla for gunjan saxena the kargil girl
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल - फोटो : ट्विटर

कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लागू किया तो तमाम ऐसे लोगों को भी घर के काम काज में हाथ बंटाना पड़ा, जिनको पहले कभी इसकी जरूरत ही महसूस नहीं हुई। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल’ इसी हफ्ते रिलीज हो रही है, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी जान्हवी कपूर के सामने ऐसी ही एक समस्या आई। कैसे किया, अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ जान्हवी ने वो सीन, उन्होंने खुद बताया अमर उजाला के साथ एक वीडियो मुलाकात में।

Janhvi Kapoor Pankaj Tripathi Sharan Sharma speak to Pankaj Shukla for gunjan saxena the kargil girl
धड़क

‘गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल’ के लिए जान्हवी का चयन फिल्म ‘धड़क’ में उनकी अभिनय क्षमता को देखकर किया गया। फिल्म के निर्देशक शरण शर्मा, जिनकी ये बतौर निर्देशक पहली फिल्म है, बताते हैं, ‘मैंने गुंजन सक्सेना की कहानी पढ़ी थी। इस पर फिल्म भी बनाना चाहता था। करण जौहर से इस कहानी को लेकर मैं मिला तो उन्होंने मुझे ये फिल्म बनाने का मौका दे दिया। फिल्म की स्क्रिप्ट तो मुझे खुद नहीं पता था कि ये रोल कौन करेगा, लेकिन इसी दौरान मुझे रिलीज से पहले ‘धड़क’ देखने का मौका मिल गया। बस उस फिल्म को देखकर मुझे पता चला गया कि मुझे मेरी गुंजन मिल गई है।’

Janhvi Kapoor Pankaj Tripathi Sharan Sharma speak to Pankaj Shukla for gunjan saxena the kargil girl
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल - फोटो : ट्विटर

जान्हवी कपूर मानती हैं कि फिल्म ‘गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल’ के लिए चयनित होने के बाद उन्हें इस रोल में ढलने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। वह बताती हैं, ‘ये एक ऐसा किरदार है जिसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मैंने इस बारे में पापा से भी बात की थी और उन्हें ये रोल अच्छा लगा। वैसे अगर पापा ना भी कर देते तो भी मैं ये रोल जरूर करती क्योंकि इस रोल में युवतियों को प्रेरणा देने वाली बात कही गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Pankaj Tripathi Sharan Sharma speak to Pankaj Shukla for gunjan saxena the kargil girl
जान्हवी कपूर

और, वो किचन में मसाले पहचानने वाला सीन? ‘हां, मुझे किचन का बहुत ज्यादा ज्ञान नहीं है। लेकिन लॉकडाउन में मैंने किचन जाना शुरू किया और बहुत सारे काम सीखे भी हैं। हां, मसाले पहचानने में मुझे बहुत दिक्कत होती है। पापा (बोनी कपूर) तीखा बहुत खाते हैं तो काली मिर्च मैं झट से पहचान लेती हूं।’ जान्हवी बताती हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Pankaj Tripathi Sharan Sharma speak to Pankaj Shukla for gunjan saxena the kargil girl
गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में ‘गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल’ में गुंजन के पिता का किरदार पंकज त्रिपाठी ने किया है। वह कहते हैं, ‘इस फिल्म की स्क्रिप्ट मुझे तब मिली थी जब मैं बिहार में अपने घर में छुट्टियां मना रहा था। शरण शर्मा ने स्क्रिप्ट भेज तो दी लेकिन वहां इंटरनेट ही नहीं था। फिर मैंने ये स्क्रिप्ट पटना से मुंबई आते हुए हवाई जहाज में पढ़ी।’

ये पूरा वीडियो इंटरव्यू आप नीचे देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed