फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनूप जलोटा के साथ फिल्म की शूटिंग करते हुए घायल हुईं जसलीन, वीडियों में दिखाए जख्मी हाथ

Fri, 18 Oct 2019 10:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 18 Oct 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
Jasleen Matharu got injured during shooting of vo Meri Student Hai with Anup Jalota
Anup Jalota,Jasleen Matharu - फोटो : social media

छोटे पर्दे के शो बिग बॉस 12 में अपने रिश्तों की वजह से खूब सुर्खियों बटोरने बाले भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू एक बार फिर से चर्चा में हैं। ये दोनों इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान जसलीन घायल हो गई हैं। उनके घायल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

Jasleen Matharu got injured during shooting of vo Meri Student Hai with Anup Jalota
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' की शूटिंग के दौरान जसलीन मथारू के दोनों हाथ में चोट लग गई है। अपने जख्मी होने का वीडियो खुद जसलीन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में जसलीन मथारू के साथ अनूप जलोटा भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनूप जलोटा बताते हैं कि फिल्म के पहली दिन के ही शूट में जसलीन जख्मी हो गई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mujhe lag gayi 😥😥 @jalotaanup 😥

A post shared by Jasleen Matharu (@jasleenmatharu) on

Jasleen Matharu got injured during shooting of vo Meri Student Hai with Anup Jalota
jasleen matharu - फोटो : file photo

अनूप जलोटा के इतना कहने के बाद जसलीन मथारू अपने जख्मी हाथों को कैमरे के सामने दिखाती हुई नजर आती हैं और बताती हैं कि 'वो मेरी स्टूडेंट है' की शूटिंग के दौरान उनके हाथ में कांच लग गया। वीडियो में कोई शख्स रुई में जसलीन को दवाई लगाने को देता है जो वह अपने जख्मी हाथों में लगाने लगती हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए जसीन ने अनूप जलोटा को टैग किया और कैप्शन में लिखा- 'मुझे लग गई'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasleen Matharu got injured during shooting of vo Meri Student Hai with Anup Jalota
Jasleen Matharu - फोटो : file photo

जसलीन मथारू के इस वीडियो पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैंं। बात करें अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' की तो,बीते दिनों इस फिल्म के बारे में अनूप ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा- 'पिछले साल दिवाली से पहले एक धमाका किया था बिग बॉस के घर में जाकर, इस साल भी दिवाली से पहले एक धमाका होगा। इस फिल्म से लोगों को दिमाग में मेरे और जसलीन को लेकर जो भी गलतफहमियां होंगी वो सब दूर हो जाएंगी।'

विज्ञापन
Jasleen Matharu got injured during shooting of vo Meri Student Hai with Anup Jalota
जसलीन मथारू के गाने पर लोगों ने जमकर लगाए ठुमके - फोटो : अमर उजाला

वहीं फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अनूप ने कहा- 'फिल्म में जसलीन मेरे पास म्यूजिक सीखने आएंगी और मैं उनसे ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दूंगा क्योंकि मैं ट्रेडिशनल म्यूजिक बैकग्राउंड से आता हूं। असल जिंदगी में भी मैं जसलीन और बाकी स्टूडेंट्स को समझाता हूं कि ढंग से रहें। मुझे इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि कौन क्या पहना रहा है, लेकिन हर जगह हर कपड़े नहीं पहने जा सकते। मैं भी शॉर्ट्स पहनता हूं लेकिन जिस वक्त मैं क्लास ले रहा होता हूं उस वक्त मैं शॉर्ट्स नहीं पहनता'। गौरतलब है कि फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' का निर्देशन जसलीन के पिता केसर मथारू कर रहे हैं। 

पढ़ें: फिर एक बार साथ में दिखेगी जसलीन-अनूप की जोड़ी, बड़े परदे पर सामने आएगी रिश्ते की सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed