कांग्रेस सांसद शशि थरूर सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रोल होते हैं लेकिन इस बार उन्हें ट्रोल करने वालों में जावेद अख्तर का नाम जुड़ गया है। दरअसल शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'खुदा की मोहब्बत को फ़ना कौन करेगा? सभी बंदे नेक हों तो गुनाह कौन करेगा? ऐ ख़ुदा मेरे दोस्तों को सलामत रखना, वरना मेरी सलामती की दुआ कौन करेगा और रखना मेरे दुश्मनों को भी महफ़ूज़, वरना मेरी तेरे पास आने की दुआ कौन करेगा. ' थरूर ने आगे लिखा कि मिर्ज़ा ग़ालिब की 220वीं सालगिरह। कितने महान शेर।
थरूर के ट्वीट पर जावेद अख्तर का कमेंट-'शशि जी-लाइनों पर भरोसा मत करें, साख को नुकसान होगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर क्या था जैसी ही ये शायरी जावेद अख्तर तक पहुंची उन्होंने तुरंत ट्वीट कर शशि थरूर को इसकी जानकारी दी। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्वीट कर लिखा, 'शशि जी, जिस किसी ने आपको ये लाइनें दी हैं उसपर कभी भरोसा मत कीजिएगा। जाहिर है कि किसी ने ये लाइनें आपको इस मकसद से दी हैं ताकि आपकी साहित्यिक साख को नुकसान पहुंचे।'
Shashi ji , who ever has given you these lines should never be trusted again . It is obvious that some one had planted these lines in your repertoire to sabotage you literary credibility .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) July 20, 2019
This too is not Ghalib .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) July 20, 2019
जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद फैंस के भी रिएक्शन आने लगे। इसके बाद शशि थरूर ने भी जावेद अख्तर का शुक्रिया करते हुए लिखा- 'गालिब मेरे पसंदीदा हैं, लेकिन आज उनका जन्मदिन नहीं है। मुझे गलत जानकारी दी गई थी। जावेद अख्तर और अन्य दोस्तों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे मेरी गलती का एहसास करवाया।'
Ghalib is an all-time favourite, but today is not his birthday. I was misinformed. Relish the lines anyway!
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) July 20, 2019
इससे पहले भी जावेद अख्तर 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने के रीमिक्स पर भड़के थे। जावेद अख्तर का कहना था कि पुराने गानों को जरूरत के हिसाब से रीक्रिएट करने का सिलसिला रुकना चाहिए। मैंने पहले भी लोगों को लीगल नोटिस भेजे हैं। आज आनंद बख्शी साहब हमारे बीच नहीं हैं, जो विरोध कर सके।' बता दें जावेद अख्तर काफी समय से गानों के कॉपी राइट को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।