{"_id":"604a38718ebc3edc0649c4b5","slug":"javed-akhtar-defamation-case-kangana-ranaut-challenges-warrant-issued-by-court-in-case-filed-by-javed-akhtar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जावेद अख्तर मानहानि मामला: कंगना रणौत ने जमानती वारंट को दी चुनौती, 15 मार्च को होगी सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जावेद अख्तर मानहानि मामला: कंगना रणौत ने जमानती वारंट को दी चुनौती, 15 मार्च को होगी सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गीतकार जावेद अख्तर द्वारा अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दाखिल मानहानि की शिकायत के संबंध में एक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी जमानती वारंट को कंगना ने यहां एक सत्र अदालत में चुनौती दी है। कंगना के वकील ने कहा कि बुधवार को दाखिल उनकी याचिका पर 15 मार्च को सुनवाई होनी है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने एक मार्च को कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। इससे पहले वह अदालत में पेश नहीं हुई थीं। मजिस्ट्रेट आर आर खन्हड ने फरवरी में उन्हें समन जारी किया था।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Social media
जब कंगना अदालत में पेश नहीं हुईं तो अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया और मामले में सुनवाई के लिए 26 मार्च की तारीख मुकर्रर की। मजिस्ट्रेट ने कहा कि कंगना को समन को चुनौती देने के लिए किसी ऊंची अदालत में जाने की स्वतंत्रता है लेकिन वह इस अदालत में पेश होने से नहीं बच सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Social media
इससे पहले पुलिस ने अख्तर की शिकायत पर एक रिपोर्ट जमा की थी जिसमें कहा गया था कि कंगना रनौत के खिलाफ प्रथमदृष्टया मानहानि का अपराध बनता है। अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रणौत पर उनके बारे में झूठे बयान देने तथा उनकी साख को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
5 of 5
जावेद अख्तर, कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कंगना ने पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में एक ‘गुट’ होने की बात कही थी। कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि सत्र अदालत में उनकी अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।