{"_id":"5c77eec6bdec22736b5eb443","slug":"javed-akhtar-says-he-does-not-understand-the-agenda-of-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पर फिर भड़के जावेद अख्तर, कहा- कभी न कभी तो इसका जवाब देना ही था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तान पर फिर भड़के जावेद अख्तर, कहा- कभी न कभी तो इसका जवाब देना ही था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जावेद अख्तर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तरह से प्रतिक्रियां दी हैं। हाल ही में हुई एयर स्ट्राइक के बीच लोग भारतीय वायु सेना की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसी के चलते गीतकार-लेखक जावेद अख्तर का गुस्सा एक बार फिर पाकिस्तान पर भड़क उठा है।
2 of 6
Javed Akhtar
- फोटो : amar ujala
जावेद अख्तर मुंबई में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर जावेद अख्तर ने कहा, 'मैं समझ नहीं पाता हूं कि पाकिस्तान का एजेंडा क्या है? वो लोग आतंकवाद को प्रायोजित करके क्या हासिल करेंगे। यह बात सब जानते हैं कि वो आतंकवादी संगठनों का समर्थन करते हैं, लेकिन लगातार इस बात से इनकार करते हैं।
3 of 6
जावेद अख़्तर
'आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक मसूद अजहर को भारतीय जेल से तब छोड़ा गया था, जब उसने भारतीय विमान का अपहरण कर लिया था। उसके बाद वह कैसे कंधार से पाकिस्तान पहुंचा। अगर पाकिस्तान इतनी ईमानदारी से शासन चलाता है तो फिर आतंकी मसूद अजहर को गिरफ्तार क्यों नहीं करता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
javed akhtar
जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह स्थिति भारत के ऊपर थोपी जा रही है। यह हमारी पसंद नहीं थी, लेकिन जब चीजें आपके नियंत्रण से बाहर चली जाती हैं तो हमें कब तक और कितनी बार शांति बनाए रखनी चाहिए। हमें कभी न कभी तो इसका जवाब देना ही था।'
विज्ञापन
5 of 6
जावेद अख्तर
'मौजूदा घटनाक्रमों के नतीजे बहुत खतरनाक हैं। पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाना छोटी चीजें हैं, लेकिन हमारी सीमा पर जो हो रहा है, उसे रोका जाना चाहिए। हमें आतंकवाद पर बैन लगाना चाहिए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।