{"_id":"5c6cc41cbdec221239762852","slug":"javed-akhtar-statement-on-pakistan-pm-imran-khan-says-he-has-thrown-no-ball","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को दिया करारा जवाब, बोले- 'फिर से नो बॉल फेंक दी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को दिया करारा जवाब, बोले- 'फिर से नो बॉल फेंक दी'
Wed, 20 Feb 2019 08:36 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 20 Feb 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
javed akhtar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए । इस हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान और उससे जुड़ी हर चीज का विरोध किया जा रहा है । फिल्म इंडस्ट्री भी इसमें पीछे नहीं रही । अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, कैलाश खेर और मुकेश अंबानी ने शहीदों के परिवार के लिए करोड़ों रुपए दान कर दिए ।
Imran Khan
साथ ही पाकिस्तान के कलाकारों के साथ काम करने से भी इंकार किया है। भारतीयों का पाकिस्तान के लिए आक्रोश देख पीएम इमरान खान का बयान आ गया है । पाकिस्तानी सरकार कहना है कि अगर इस हमले में उनका कोई हाथ है तो सबूत दिखाएं । हम दोषियों को कड़ी सजा देंगे ।
Javed Akhtar
- फोटो : amar ujala
अब इस पर जावेद अख्तर ने ट्वीट कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि इमरान खान ने नो बॉल फेंकी हैं। वह हर बार यही पूछते हैं कि आपको कैसे पता कि ये हमने किया है।
Imran has thrown a no ball .Every time they ask what makes you think its our doing . After the mumbai terrorist attack a pak TV anchor asked me why you are so sure it is Pakistan it can be any country I said fine I will give you 3 you choose one .Brazil , Sweden and Pakistan .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 19, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
javed akhtar
जावेद आगे लिखते हैं, 'जब मुंबई में आंतकी हमला हुआ था तो एक पाकिस्तानी टीवी एंकर ने मुझसे पूछा कि आप कैसे कह सकते हैं कि यह हमला पाकिस्तान ने कराया है जबिक इस तरह के हमले कोई भी देश करा सकता है, इस पर मैंने उनसे कहा कि ठीक है मैं आपको तीन च्वाइस दे रहा हूं इनमें से आप किसी एक को चुनिए। पहला- ब्राजील, दूसरा- स्वीडन और तीसरा- पाकिस्तान।'
Kranchi art council had invited. Shabana and me for a two day lit conference about Kaifi Azmi and his poetry . We have cancelled that . In 1965 during the indo Pak war Kaifi saheb had written a poem . “ AUR PHIR KRISHAN NE ARJUN SE KAHA “
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 15, 2019
विज्ञापन
javed akhtar
जावेद अख्तर के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । बता दें कि पिछले दिनों जावेद अख्तर और शबाना आजमी पाकिस्तान के कराची में होने वाले कल्चरल प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन पुलवामा हमले के बाद उन्होंने वहां जाने से इंकार कर दिया। यही नहीं देश में पाकिस्तानी आर्टिस्टों को पूरी तरह से बैन किया जा रहा है।