शाहरुख खान इन दिनों 'जवान' की सफलता का भरपूर आनंद ले रहे हैं। देश के साथ विदेश में भी लोगों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इस बीच किंग खान ने भारत में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। भारत में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन के बीच शाहरुख ने पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्ट को रीपोस्ट कर उनकी जमकर तारीफ की।
Shah Rukh Khan: 'जवान' ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, जी20 की सफलता पर सोशल मीडिया पर दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "भारत की जी20 अध्यक्षता की सफलता और दुनिया के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए राष्ट्रों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई। इस वजह से हर भारतीय के दिल में सम्मान और गर्व की भावना है। सर, आपके नेतृत्व में हम अलगाव में नहीं बल्कि एकता में समृद्ध होंगे। एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य।''
Congratulations to Hon. PM @narendramodi ji for the success of India’s G20 Presidency and for fostering unity between nations for a better future for the people of the world.
It has brought in a sense of honour and pride into the hearts of every Indian. Sir, under your… https://t.co/x6q4IkNHBN
बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की 'जवान' कई गंभीर मुद्दों को छूती नजर आई है। इनमें किसान की आत्महत्या, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। फिल्म में शाहरुख का एक मोनोलॉग भी है जिसमें वह वोट डालने से पहले सवाल करने की बात कहते हुए दिखते हैं, वह भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म में शाहरुख का किरदार कहता नजर आता है कि जनता किसी को भी वोट देने से पहले, यह सवाल पूछे कि वे अगले पांच वर्षों में देश, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए क्या करेंगे। गौरतलब है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है।
Helen: हेलन ने आशा भोसले को बताया बॉलीवुड का 'अनमोल नवरत्न', गायिका की तारीफ में कही यह बड़ी बात