{"_id":"62b301fa6eec1057ac63a9d2","slug":"jawan-deepika-padukone-special-appearance-in-shahrukh-khan-nayanthara-film-directed-by-atlee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawan: शाहरुख खान की ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण की एंट्री, फिल्म में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: शाहरुख खान की ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण की एंट्री, फिल्म में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 22 Jun 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड 'किंग' शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता बेशक चार साल से किसी फिल्म में नजर नहीं आए। लेकिन बीते कुछ दिनों में शाहरुख ने बैक टू बैक फिल्मों का एलान करके फैंस को खुश कर दिया है। शाहरुख की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'जवान' का नाम भी शामिल है, जो एक एक्शन फिल्म होगी। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। दावा है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : insta
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नयनतारा के अलावा, सान्या मल्होत्रा, राणा दग्गुबाती और सुनील ग्रोवर दिखाई देंगे और अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी छोटा सा रोल निभाती दिखाई देंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को लेकर दीपिका की शाहरुख और एटली के साथ कुछ समय से बातचीत कर रही है। दीपिका फिल्म में एक छोटा सा किरदार निभाएंगी, जो फिल्म के लिए बेहद खास है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि अब तक दीपिका और मेकर्स के बीच कोई कागजी कार्रवाई नहीं हुई है।
3 of 4
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, शाहरुख खान फिल्म के काम से हैदराबाद गए थे। यहां वह निर्देशक एटली से भी मिले। खास बात ये है कि बीत दोनों दीपिका पादुकोण भी हैदराबाद में अपनी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रही थीं। दावा किया गया है कि इसी दौरान शाहरुख खान और दीपिका की मुलाकात हुई। सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान और एटली ने दीपिका पादुकोण से मुलाकात की। इस दौरान दीपिका से फिल्म में उनके किरदार और शूटिंग की डेट को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म जवान के लुक में शाहरुख खान
- फोटो : insta
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'जवान' रेड चिली प्रोडक्शन हाउश के बैनर तले बन रही है, जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म की प्रोड्यूसर गौरी खान हैं। 30 साल के करियर में यह शाहरुख की पहली फिल्म होगी, जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता का लुक काफी खौफनाक है, जिसकी झलक फैंस पहले ही टीजर में देख चुके हैं। फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।