{"_id":"62b302fed72a7046356a16e4","slug":"before-jugjugg-jeeyo-these-films-were-also-accused-of-copying-the-script-gulabo-sitabo-bala-badhai-ho","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"JugJugg Jeeyo: करण जौहर से पहले इन फिल्ममेकर्स पर भी लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप, लिस्ट में बिग बी भी शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
JugJugg Jeeyo: करण जौहर से पहले इन फिल्ममेकर्स पर भी लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप, लिस्ट में बिग बी भी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 22 Jun 2022 06:05 PM IST
सार
हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म मेकर करण इन दिनों अपनी अगली फिल्म जुग जुग जियो को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी हुई है।
विज्ञापन
1 of 8
जुग जुग जियो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म मेकर करण इन दिनों अपनी अगली फिल्म जुग जुग जियो को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। दरअसल, फिल्म पर एक राइटर ने स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में रांची कोर्ट में फिल्म पर कॉपीराइट का मामला भी चल रहा है। हालांकि, जुग जुग जियो बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म नहीं है, जिस पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगा है। इससे पहले भी कई फिल्म इस सिलसिले में खूब सर्खियां बटोर चुकी है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में-
2 of 8
अटैक फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अटैक
बीते दिनों रिलीज हुई अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक पर राइटर विक्की शर्मा ने कहानी चोरी करने का आरोप लगाया था। लेखक की मानें तो मेकर्स ने उनकी कहानी में छोटे- मोटे बदलाव कर यह फिल्म बना दी। उनका कहना था कि उन्होंने साल 2014 में ये स्क्रिप्ट जॉन को भेजी थी, लेकिन अभिनेता ने इसे नापसंद कर दिया और अब अपने नाम से वही फिल्म बना ली।
3 of 8
गुलाबो सिताबो
- फोटो : Social Media
गुलाबो- सिताबो
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म गुलाबो सिताबो साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। इस फिल्म पर भी चोरी का आरोप लग चुका है। अकीरा नाम के एक शख्स का आरोप था कि फिल्म की कहानी उनके पिता राजीव अग्रवाल ने लिखी है। हालांकि, इस मामले पर गुलाबो सिताबो के मेकर्स ने बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि फिल्म की कहानी 2018 में ही लिखी जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
फिल्म पगलैट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पगलैट
साल 2019 में आई अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म पगलैट भी स्क्रिप्ट चोरी के विवादों में फंस गई थी। इस फिल्म की रिलीज से ठीक तीन महीने बाद होने वाली फिल्म रामप्रसाद की तेरहवी के मेकर्स ने पगलैट की टीम पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया था। दरअसल, दोनों ही फिल्मों की कहानी लगभग एक ही जैसी थी।
विज्ञापन
5 of 8
बाला
- फोटो : सोशल मीडिया
बाला
आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म बाला भी चोरी का आरोप झेल चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म पर एक नहीं बल्कि दो लोगों ने कहानी चुराने का आरोप लगाया था। लेखक कमल कांत चंद्र के मुताबिक उन्होंने बरेली की बर्फी के दौरान आयुष्मान को स्क्रिप्ट भेजी थी। पहले पॉजिटिव प्रतिक्रिया देने के बाद अभिनेता ने इसके लिए इनकार कर दिया और बाद में खुद इस फिल्म को बनाने का एलान किया। इसके अलावा अभिनेता सनी सिंह की फिल्म उजड़ा चमन के मेकर्स ने भी बाला के मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।