{"_id":"6322e59075d39453456ea91c","slug":"jawan-shahrukh-khan-to-shoot-action-scene-with-200-women-in-chennai-for-atlee-kumar-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawan: चेन्नई में 200 महिलाओं के साथ सात दिन तक एक्शन सीन शूट करेंगे शाहरुख खान, मेकर्स कर रहे खास तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: चेन्नई में 200 महिलाओं के साथ सात दिन तक एक्शन सीन शूट करेंगे शाहरुख खान, मेकर्स कर रहे खास तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट बन शिवा' में कैमियो करते नजर आए थे। इसके बाद से ही फैंस उनकी आने वाले फिल्मों को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। शाहरुख चार साल बाद बड़े पर्डे पर तीन फिल्मों के साथ वापसी करने जा रहे हैं। वहीं, अब उनकी फिल्म 'जवान' को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
2 of 4
फिल्म जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जवान' के एक एक्शन सीन की शूटिंग में 200 महिलाएं हिस्सा लेंगी। एलटी कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई में होगी। इस एक्शन सीन की शूटिंग के लिए चेन्नई में एक बड़ा का सेट बनाया जा रहा है, जिसके लिए मुंबई में 200-250 महिलाओं प्रबंधन अधिकारियों को क्राउडसोर्स किया गया है। ये सभी महिलाएं चेन्नई में आकर शूटिंग करेंगी। इस एक्शन सीन की शूटिंग 7 दिन तक चलेगी और इसके बाद शाहरुख खान दूसरे लोकेशन पर शूट के लिए रवाना हो जाएंगे।
3 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहा है। यह फिल्म अगले साल 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे। 'जवान' एटली द्वारा लिखित और निर्मित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डंकी
- फोटो : social media
इसके अलावा शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 2018 में आई 'जीरो' में नजर आए थे, जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। वहीं, अगले साल वह 'जवान' के अलावा सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में भी दिखाई देंगे। 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, तो 'डंकी' दिसंबर में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।