फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Death Threat : पनवेल फार्महाउस के पास होना था सलमान का कत्ल, होश उड़ा देगा बिश्नोई गैंग का Plan B

Thu, 15 Sep 2022 01:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 15 Sep 2022 01:54 PM IST
विज्ञापन
salman khan life threat lawrence bishnoi gang plan b revealed Gangster goldy brar was the leader
सलमान खान-लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की जान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। एक बार प्लान फेल होने के बाद बिश्नोई गैंग ने अभिनेता का कत्ल करने का एक और प्लान बनाया था। इस बात खुलासा पंजाब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। पुलिस ने बताया कि बिश्नोई गैंग ने सलमान खान पर हमले की दूसरी बार साजिश की थी। उन्होंने अभिनेता को उनके ही फार्महाउस में मारने का प्लान बनाया था।

salman khan life threat lawrence bishnoi gang plan b revealed Gangster goldy brar was the leader
सलमान खान - फोटो : social media

पुलिस ने कहा, सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की दूसरी बार प्लानिंग की थी। प्लान ए के विफल हो जाने के बाद बिश्नोई गैंग ने प्लान B तैयार किया था। इस प्लान को कोई और नहीं बल्कि गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था। गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित (लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक शूटर) को चुना था। बता दें कि पुलिस ने कपिल को हाल ही में भारत नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।  

salman khan life threat lawrence bishnoi gang plan b revealed Gangster goldy brar was the leader
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने प्लान बी का खुलासा करते हुए कहा कि पनवेल में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का फार्महाउस है, इसलिए कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और अन्य शूटर्स मुंबई के वाजे इलाके में पनवेल में एक किराए का कमरा लेकर रुकने आए थे। उन्होंने उस पूरे रास्ते की रैकी कर यह कमरा किराए पर लिया था। पुलिस ने यह भी बताया कि करीब डेढ़ महीने तक बिश्नोई गैंग के लोग इस कमरे में रुके हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan life threat lawrence bishnoi gang plan b revealed Gangster goldy brar was the leader
शेरा और सलमान खान - फोटो : Instagram

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग को यह तक पता था कि जब से सलमान खान का हिट एंड रन मामले में नाम सामने आया था तभी से वह अपनी गाड़ी की स्पीड बहुत कम रखते हैं। उन्होंने रेकी के दौरान यह भी जाना की जब भी जब भी सलमान खान अपने फार्महाउस आते हैं तब उनके साथ उनका PSO शेरा ही मौजूद होता है। यही कारण था कि बिश्नोई गैंग के सभी शूटर्स के पास छोटे हथियार पिस्टल कारतूस मौजूद थे।

विज्ञापन
salman khan life threat lawrence bishnoi gang plan b revealed Gangster goldy brar was the leader
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की हत्या करके 1998 के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस रिमांड में खुद बिश्नोई ने यह खुलासा किया कि उसने वर्ष 2018 में सलमान खान की हत्या के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। इसके लिए उसने खास राइफल भी खरीदी थी, जिसके लिए 4 लाख रुपये का पेमेंट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed