सब्सक्राइब करें

Jawan Success Event: 'जवान' की सफलता पर शाहरुख खान ने की खुलकर बात, जानें किसे बताया फिल्म का असली हीरो?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 15 Sep 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Jawan Success Event Shah rukh Khan thanked address to media called technicians real hero of Film
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। बहुत कम समय में यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। अभी भी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार की शाम को फिल्म की टीम ने जवान की सफलता पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की। 


Kareena Kapoor: हॉलीवुड में काम करेंगी करीना? विदेशी फिल्मों में नजर आने को लेकर अभिनेत्री ने कह दी बड़ी बात

Jawan Success Event Shah rukh Khan thanked address to media called technicians real hero of Film
जवान सक्सेस इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

इस कार्यक्रम में शाहरुख खान समेत फिल्म के कई कलाकार शामिल हुए। हालांकि, मां के जन्मदिन की वजह से नयनतारा इसका हिस्सा नहीं बन सकीं।  मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शाहरुख ने बताया कि जवान के सेट पर उन्हें कैसा महसूस हुआ। 

Jawan Success Event Shah rukh Khan thanked address to media called technicians real hero of Film
जवान सक्सेस इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की सफलता के लिए प्रेस, प्रशंसकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए शाहरुख ने कहा, “यहां उपस्थित होने के लिए आप सभी को धन्यवाद। यहां आने के लिए प्रेस, प्रशंसकों को धन्यवाद। यह जवान का जश्न है। बहुत कम ही हमें मौका मिलता है कि एक फिल्म के साथ हम इतने वर्षों तक जीते हैं। कोविड समेत अन्य बाधाओं की वजह से जवान का निर्माण चार साल से चल रहा था।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Success Event Shah rukh Khan thanked address to media called technicians real hero of Film
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान ने यहां तक बताया कि फिल्म के निर्माण में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग चार साल के लिए दक्षिण भारत से मुंबई स्थानांतरित हो गए थे। किंग खान ने कहा, "इस फिल्म में बहुत सारे लोग शामिल थे, खासकर दक्षिण (भारत) से जो मुंबई आए। पिछले चार वर्षों से वे मुंबई में रह रहे थे और दिन-रात काम कर रहे थे।"

विज्ञापन
Jawan Success Event Shah rukh Khan thanked address to media called technicians real hero of Film
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाद में, उन्होंने विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, नयनतारा, सुनील ग्रोवर और फिल्म के कलाकारों और क्रू को 'जवान' बनाने में उनके सराहनीय प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने फिल्म के सभी तकनीशियन को जवान का असली हीरो करार दिया। बता दें कि फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक बंपर कमाई कर डाली है। हिंदी के साथ साउथ में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा विदेश में भी जवान का क्रेज देखने को मिल  रहा है। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 700 करोड़ का कारोबार करने में महज एक कदम दूर है।
Palak Tiwari: पलक-इब्राहिम के रिश्ते पर राजा चौधरी ने लगाई मुहर! बड़े बयान से बढ़ा दी सोशल मीडिया की हलचल
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed