फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' में हुई विजय सेतुपति की एंट्री, इस अभिनेता की जगह लेगें सुपरस्टार

Wed, 06 Jul 2022 12:04 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 06 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jawan: Vijay Sethupathi replaces Rana Daggubati in Shahrukh Khans upcoming Pan india Film
शाहरुख खान, विजय सेतुपति - फोटो : social media

बॉलीवुड 'किंग' शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। लंबे समय से दर्शक बड़े पर्दे पर अभिनेता की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता बेशक चार साल से किसी फिल्म में नजर नहीं आए। लेकिन बीते दिनों में शाहरुख खान ने बैक टू बैक फिल्मों का एलान करके अपने सारे फैंस को खुश कर दिया है। उनको स्क्रीन पर वापसी करते देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। उनकी आगामी फिल्मों में से एक फिल्म 'जवान' है। यह फिल्म अपनी घोषणा के साथ ही चर्चाओं में बनी हुई है। 'जवान' में खतरनाक लुक में नजर आने वाले शाहरुख के साथ इस फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आने वाली हैं। पहले ही इस बात का खुलासा हो चुका है कि शाहरुख की इस फिल्म का सीधा कनेक्शन टॉलीवुड से है। इस बात का खुलासा होते ही दर्शकों के बीच फिल्म के लिए उत्सुकता काफी बढ़ गई है। ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन किसी को झटका लगेगा और कोई खुशी से झूम उठेगा।

Jawan: Vijay Sethupathi replaces Rana Daggubati in Shahrukh Khans upcoming Pan india Film
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय सेतुपति निभाएंगे ये किरदार
वैसे तो हर तरफ चर्चा थी कि तमिल निर्देशक एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण,नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, राणा दग्गुबाती और सुनील ग्रोवर अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है राणा दग्गुबाती की जगह इस फिल्म में विजय सेतुपति ने ले ली है। जी हां, सामने आती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 'जवान' के मेकर्स ने शुरुआत में 'बाहुबलि' फेम राणा दग्गुबाती से संपर्क किया था। लेकिन वह डेट्स न होने के कारण इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सके।

Jawan: Vijay Sethupathi replaces Rana Daggubati in Shahrukh Khans upcoming Pan india Film
शाहरुख खान, राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

बाहर हुए राणा दग्गुबाती 
इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ के एक्टर्स के एक साथ होने की वजह से फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। ऐसे में इस फिल्म में विलेन के रूप में विजय सेतुपति की एंट्री ने फिल्म के लिए सभी को और एक्साइटेड कर दिया है। बता दें कि विजय सेतुपति को आखिरी बार कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' में देखा गया था। इसके साथ ही टॉलीवुड से ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि अभिनेता, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' में भी विलेन का किरदार निभाते दिखाई देंगे। शाहरुख खान स्टारर को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म में साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। जवान के अलावा भी इन दिनों शाहरुख खान कई फिल्मों में बिजी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan: Vijay Sethupathi replaces Rana Daggubati in Shahrukh Khans upcoming Pan india Film
फिल्म जवान - फोटो : Instagram

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'जवान' रेड चिली प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है, जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म की प्रोड्यूसर गौरी खान हैं। 30 साल के करियर में यह शाहरुख की पहली फिल्म होगी, जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता का लुक काफी खौफनाक है, जिसकी झलक फैंस पहले ही टीजर में देख चुके हैं। फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'जवान' के साथ ही शाहरुख फिल्म 'पठान' में भी बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed