बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक करण जौहर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' के लिए भी जाने जाते हैं। करण के इस शो में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स शिरकत करते हैं, जिनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। अपने फैंस की इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए सितारे सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते हैं, जिन्हें सुनकर फैन्स खूब खुश हो जाते हैं। ऐसा ही उन्होंने करण जौहर के इस शो में किया है। 'कॉफी विद करण' में अक्सर सेलेब्स खूब मस्ती मजाक करते हैं और किस्से साझा करते हैं। शो में कई बार सेलेब्स ने अपने पार्टनर की पोल खोली है, जिन्हें सुन सभी हैरान रह जाते हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट से आपको उनके कुछ ऐसा ही किस्से बताने जा रहे हैं।
Koffee With Karan 7: ये सेलेब्स करण के सामने खोल चुके हैं एक-दूसरे की पोल, एक तो पति के चक्कर में जाने वाली थी जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन और काजोल
इंडस्ट्री से करण की सबसे अच्छी दोस्त काजोल अपने पति और अभिनेता अजय देवन एक साथ 'कॉफी विद करण' के सीजन 5 में पहुंचे थे। वैसे तो यह पूरा एपिसोड ही मजेदार रहा था। लेकिन शो के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने अजय देवगन से कुछ ऐसा पूछा था, जिसके बाद अजय ने काजोल के लिए कुछ ऐसा बोला जिससे पता चला की अभिनेता अपनी पत्नी को किसी और के साथ कभी नहीं देख सकते। करण ने अजय से पूछा,'नई जनरेशन में कौन सा एक्टर काजोल के साथ बेस्ट लगेगा?' इस पर अजय ने तुरंत कहा था- 'बतौर बेटा?' अजय देवगन की यह बात सुनकर काजोल भी हैरान रह गए थीं। वहीं करण भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।
मीरा कपूर और शाहिद कपूर
इस पॉपुलर शो में बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में गिने जाने वाले शाहिद और मीरा भी पहुंचे थे। एपिसोड में करण जौहर ने मीरा से शाहिद कपूर की एक अनॉइंग आदत के बारे में पूछा था। सवाल सुनते ही मीरा ने शाहिद को देखा तो शाहिद ने अपनी पत्नी को वह बताने से साफ मना कर दिया था। लेकिन मीरा नहीं मानी, इसके तुरंत बाद ही शाहिद ने कहा कि वह भी मीरा की पोल खोलेंगे। मीरा ने शाहिद की सबसे परेशान करने वाली आदत का खुलासा करते हुए कहा कि वह बहुत डकार लेते हैं।
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन
'कॉफी विद करण' के सीजन 3 के पहले एपिसोड में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आए थे। शो में करण जौहर के साथ ऐश्वर्या और अभिषेक ने खूब मस्ती की थी और यह एपिसोड दर्शकों को भी खूब पसंद आया था। लेकिन पूरे एपिसोड का सबसे मस्ती भरा पल शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान आया। करण ने अभिषेक से ऐश्वर्या की एक ऐसी आदत के बारे में पूछा, जो उन्हें इरिटेट करती है। इस पर अभिषेक ने कहा- 'क्या सिर्फ एक ही बात कह सकता हूं?' यह सुनकर बाकी दोनों हंस देते हैं। अभिषेक ने ऐश्वर्या के बारे में कहा- 'यह बहुत अव्यवस्थित हैं।'
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 'कॉफी विद करण' के पांचवें सीजन में धमाल किया था। अक्षय और ट्विंकल ने शो में करण के साथ खूब मस्ती की थी। अक्षय ने बातों बातों में कहा था कि ट्विंकल के एक आर्टिकल की वजह से वह काफी मुसीबत में पड़ गए थे। इसके बाद ट्विंकल ने याद दिलाया कि अक्षय की वजह से वो जेल जाने वाली थीं। ट्विंकल ने अक्षय की पोल खोलते हुए बताया था कि एक इवेंट के दौरान अक्षय ने उनसे जींस का बटन खुलवाया था, जिसके बाद ट्विंकल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी और उनकी जेल जाने तक की नौबत आ गई थी। ट्विंकल ने कहा कि यह बात तो इतनी फेमस है कि यह उनके विकिपीडिया पेज पर भी लिखी है।