असम में इन दिनों बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने असम के लोगों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये दिए थे। वहीं, अब फिल्म निर्माता करण जौहर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं और उन्होंने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।
Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए करण जौहर, सीएम रिलीफ फंड में दान की इतनी राशि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फिल्म निर्माता करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन का सीएम रिलीफ फंड में 11 लाख रुपये का योगदान देने के लिए आभारी हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने रोहित शेट्टी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘रोहित शेट्टी का भी असम बाढ़ के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को साथ लाने की पहल के लिए भी धन्यवाद।’
Grateful to film producer Shri @karanjohar and Dharma Productions for contributing ₹11 lakh to CM Relief Fund.
Also acknowledge Shri Rohit Shetty for his initiative of getting the entire Indian film industry together for the cause of #AssamFloods.@iamrohitshetty
इससे पहले रोहित शेट्टी और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी सीएम राहत कोष में प्रत्येक को 5-5 लाख रुपये का दान किए थे। उस मौके पर भी सीएम ने दोनों का मदद करने के लिए धन्यवाद किया था। बता दें कि असम के 22 जिलों में 14 लाख लोग इस भीषण बाढ़ की चपेट में हैं और अब तक कई नागरिकों की मौत भी चुकी है।
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द दी यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सबसे पहले गेस्ट बनकर आएंगे। शो के प्रोमो आने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।