फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zayed Khan: दार्जिलिंग में शूटिंग के दौरान ‘लापता’ हुए जायद खान, शाहरुख ने बुलाकर कर दिया लेफ्ट, राइट, सेंटर

Tue, 05 Jul 2022 10:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 05 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Zayed Khan birthday special amar Ujala originals shah rukh khan farah khan main hoon na amrita rao Tiwari
मैं हूं ना फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मी पारिवारिक पृष्ठभूमि से होने का फायदा ये तो होता है कि बॉलीवुड में आपको आसानी से एंट्री तो मिल जाती है, लेकिन आगे का सफर खुद अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर ही तय करना होता है। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स जिनको मौके तो मिले, लेकिन वह आगे सफल नहीं हो पाए। आज जायद खान का जन्मदिन है। 5 जुलाई 1980 को जन्मे जायद खान आज 42 साल के हो गए हैं। उनके पिता संजय खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक रहे। बहन की शादी सुपरस्टार ऋतिक रोशन से हुई। इतने सारे फिल्मी कनेक्शन होने के बाद भी जायद हिंदी सिनेमा के दर्शकों की पसंद नहीं बन पाए। और, इसमें अगर सबसे बड़ी वजह कोई है तो वह हैं खुद जायद खान। कैसे, चलिए हम आपको कुछ एक्सक्लूसिव किस्सों के जरिये बताते हैं..

Zayed Khan birthday special amar Ujala originals shah rukh khan farah khan main hoon na amrita rao Tiwari
शाहरुख खान-जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

किस्मत से मिली 'मैं हूं ना'
फिल्म 'मैं हूं ना' में पहले जायद खान वाली भूमिका के लिए ऋतिक रोशन फाइनल थे। दरअसल इस फिल्म को पहले ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन प्रोड्यूस करने वाले थे और फिल्म में काम करने के एवज में शाहरुख खान को फिल्म के ओवरसीज राइट्स दे रहे थे। लेकिन शाहरुख खान ने ओवरसीज राइट्स लेने से मना कर दिया और राकेश रोशन इस फिल्म को नहीं बना पाए। फिर इस फिल्म को करन जौहर के पिता यश जौहर ने बनाने की कोशिश की और उस समय सोहेल खान को जायद खान वाली की भूमिका के लिए फाइनल किया गया। लेकिन उन दिनों शाहरुख़ खान और सलमान खान के बीच चल रहे झगडे की वजह से सोहेल खान भी फिल्म से आउट हो गए। इसके बाद इस फिल्म से अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेराय का भी नाम जुड़ा, लेकिन किसी न किसी वजह से इन सितारों से के साथ नहीं बात बनी। फिर इस फिल्म का निर्माण खुद शाहरुख खान ने अपने बैनर रेड चिलीज के तले किया और फिल्म में जायद खान की एंट्री हुई।

Zayed Khan birthday special amar Ujala originals shah rukh khan farah khan main hoon na amrita rao Tiwari
मैं हूं ना फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मैं हूं ना' के लिए सिर्फ पांच लाख
फिल्म 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान के छोटे भाई की भूमिका के लिए कोई जम नहीं रहा था, उन्ही दिनों फराह खान एक पार्टी में गई जहां उन्होंने जायद खान एक टेबल के ऊपर चढ़कर डांस करते देखा। फरहा खान को लगा कि ये लड़का ही शाहरुख खान के छोटे भाई भाई की भूमिका के लिए फिट है। उन्होंने जायद खान के लिये शाहरुख खान को मनाया। उन दिनों जायद खान और अमृता राव दोनों के मैनेजर तिवारी थे। तिवारी ने फराह खान से कहा कि पैसे की बात कर लेते हैं। तो पैसे देने की बजाय उल्टे फराह खान पूछ बैठी कि बताओ कितने पैसे तुम लोग मुझे दे रहे हो? उन्होंने ये भी कहा कि एक तो इन्हें इतना बड़ा ब्रेक मिल रहा है। शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस मिल रहा है और तुम इनके लिए पैसे की डिमांड कर रहे हो। हालांकि फराह खान ने इसके बाद भी जायद खान और अमृता राव दोनों को पांच-पांच लाख रुपये दिलवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zayed Khan birthday special amar Ujala originals shah rukh khan farah khan main hoon na amrita rao Tiwari
मैं हूं ना फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब जायद को पड़ी शाहरुख की डांट
बताते हैं कि दार्जिलिंग में फिल्म 'मैं हूं ना' की शूटिंग के दौरान एक बार शाहरुख खान ने जायद खान को जमकर फटकार लगाई। हुआ यूं कि जायद खान रात में कहीं पार्टी करने बाहर निकल गए। उन दिनों उनकी आदतें भी कुछ गड़बड़ थी और वह अक्सर सिगरेट पीने के बाद झूमते पाए जाते थे। उस दिन जायद ड्रेस डिजाइनर समीर मूलचंदानी के साथ पार्टी मनाने निकल पड़े। वहां उनकी कुछ स्थानीय लोगों से लड़ाई भी हो गई। शाहरुख खान को ये पता चला तो उन्होंने जायद की खूब फटकार लगाई और कहा कि अगर तुम्हारे चेहरे पर कोई मार देता या काट देता तो मेरी तो शूटिंग रुक जाती ना।

विज्ञापन
Zayed Khan birthday special amar Ujala originals shah rukh khan farah khan main hoon na amrita rao Tiwari
मैं हूं ना फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चार लाइन के डायलॉग में पूरा दिन
फिल्म ‘मैं हूं ना’ का ही एक किस्सा और है जिसे पढ़ने के बाद आपको पता चल जाएगा कि जायद खान फिल्मों में चले क्यों नहीं। महबूब स्टूडियो में जायद खान की शाहरुख खान के साथ एक इमोशनल सीन की शूटिंग हो रही थी, लेकिन जायद खान ठीक से डायलॉग बोल नहीं पा रहे थे तो शाहरुख़ खान ने एक बार फिर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, ‘तुम मुसलमान हो तुमको उर्दू आनी चाहिए, लानत है तुम पर। तुम्हारी तो जुबान साफ होनी चाहिए लेकिन तुम लोगो ने इंग्लिश बोल बोल कर सत्यानाश करके रखा हुआ है।’ जायद खान के सिर्फ चार लाइन के डायलॉग थे, जब तक जायद खान ने ठीक से सीन नहीं किया तब तक शाहरुख खान ये सीन जायद खान से करवाते रहे और पूरे दिन उस सीन की शूटिंग चलती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed