पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा बेदी की दूसरी शादी पर बेटी आलिया ने दिया ऐसा जवाब, होने वाले पिता पर भी तोड़ी चुप्पी

Sat, 25 Jan 2020 03:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 25 Jan 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
Jawani Jaaneman actress Alaya Furniturewalla Talks About Her Mother Pooja Bedi Marriage
Alaia Furniturewalla - फोटो : Social Media

सैफ अली खान और तब्बू की आने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' से एक और स्टार किड बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं हैं। मशहूर एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी और कबीर बेदी की नातिन आलिया फर्नीचरवाला इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। इन दिनों आलिया, सैफ और तब्बू जवानी जानेमन के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही जब आलिया से उनकी मां पूजा बेदी की दूसरी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेबाकी से इसका जवाब दिया।

Jawani Jaaneman actress Alaya Furniturewalla Talks About Her Mother Pooja Bedi Marriage
pooja bedi

स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में आलिया फर्नीचरवाला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान अपनी मां की दूसरी शादी को लेकर आलिया ने कहा कि पूजा बेदी ज्यादातर अपना समय गोवा में बितातीं हैं। वह जल्द ही मानेक कॉन्ट्रेक्टर से शादी कर लेंगी। आलिया ने बताया कि मानेक बहुत अच्छे इंसान हैं, वो और उनका भाई उन्हें काफी पसंद करते हैं।'

Jawani Jaaneman actress Alaya Furniturewalla Talks About Her Mother Pooja Bedi Marriage
pooja bedi

पूजा बेदी ने साल 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी रचाई थी। लेकिन किन्हीं वजहों से दोनों का रिश्ता नहीं टिक पाया और साल 2003 में उनका तलाक हो गया। पूजा ने अकेले ही आलिया की बेहतर परवरिश की। साल 2019 में पूजा बेदी ने बताया कि उन्होंने अपने ब्यॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रेक्टर से सगाई कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawani Jaaneman actress Alaya Furniturewalla Talks About Her Mother Pooja Bedi Marriage
Saif Ali Khan.Aalia and Sara - फोटो : twitter

बीते दिनों जवानी जानेमन को लेकर ऐसी खबरें आईं थीं कि पूजा बेदी की बेटी आलिया से पहले इसमें सारा को लिया जा रहा था। सैफ ने एक इंटरव्यू में सारा अली खान के फिल्म में पहले होने की बात कबूली। सैफ ने कहा- 'हां ऐसा हुआ था। केदारनाथ होल्ड पर चली गई थी। उस वक्त सारा के पास कोई भी फिल्म नहीं थी। उन दिनों इस फिल्म को लेकर बातें हो रही थीं। एक अच्छे पिता के तौर पर मैंने उन दिनों सारा से जब पूछा कि क्या वह मेरे साथ ये फिल्म करेंगी? उन्होंने तुरंत हां कर दिया था।'

विज्ञापन
Jawani Jaaneman actress Alaya Furniturewalla Talks About Her Mother Pooja Bedi Marriage
Alaia Furniturewalla - फोटो : amar ujala mumbai

सैफ ने आगे कहा- 'इसके बाद केदारनाथ वापस ट्रैक पर आ गई। फिर सिंबा मिल गई। मैंने सारा से कहा कि सुनो ये फिल्म अब तुम मत करो। ये तुम्हारे लिए एक बैकअप प्लान था। मैं किसी और के साथ इसे करना पसंद करूंगा। तुम्हें रणवीर सिंह और वरुण के साथ काम करना चाहिए। उसने भी हां कहा था।' सैफ ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो सारा के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। सैफ ने कहा- 'मैं सारा के साथ काम नहीं करना चाहता हूं क्योंकि परिवार के साथ दिक्कतें हो जाती हैं।' 

फैन ने पूछा- 'फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, कैसा लग रहा है', शाहरुख ने यूं दिया जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed