बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। ऐश्वर्या ने अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों दिलों पर राज किया है और आज भी उनके चाहने वालों की कोई गिनती नहीं है। इसके साथ ही ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू भी हैं। वो एक अच्छी बहू होने के साथ ही अच्छी पत्नी और मां भी हैं। ऐश्वर्या को देखकर सभी की आंखें पल भर के लिए ठहर जाती हैं। तो वहीं पहली बार ऐश्वर्या को देखकर महानायक अमिताभ बच्चन का भी कुछ अलग रिएक्शन था। इस बारे में एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने खुलासा किया था, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
ऐश्वर्या को पहली बार देखते ही बिग बी को आ गई थी किसी की याद, जया ने किया था खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन अपनी बेटी और बहू में जरा भी फर्क नहीं करते हैं और कई बार उन्हें बहू ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए देखा गया है। ऐश्वर्या अपने सास-ससुर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की काफी रिस्पेक्ट करती हैं और उनसे बेहद प्यार भी करती हैं। लेकिन जब अमित जी ने ऐश्वर्या को पहली दफा देखा तो वो देखते ही रह गए थे। जी हां, जया बच्चन ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि, 'अमित जी ने जिस मिनट ऐश्वर्या को देखा तो उन्हें लगा कि श्वेता फिर से घर आ गई। उनकी आंखें ठीक वैसे ही चमक उठी थी जैसे श्वेता को देखकर चमक उठती थी। जो जगह श्वेता ने खाली छोड़ी थी उसे ऐश्वर्या ने घर आकर भर दी थी।'
जया बच्चन ने आगे कहा था, 'वह बेहद प्यारी हैं और मैं उन्हें बेहद प्यार करती हूं। वह एक बड़ी स्टार भी हैं और परिवार में बहुत अच्छी तरह से घुलमिल गई हैं। अमिताभ जी, ऐश्वर्या को देखकर बहुत खुश होते हैं।' अमिताभ बच्चन ने एक बार बहू ऐश्वर्या को लेकर कहा था, 'ऐश्वर्या के आने से कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आया था। बस ऐसा था कि घर से एक बेटी गई तो दूसरी आ गई। इसका मतलब अमिताभ ऐश्वर्या को अपनी बहू नहीं बल्कि बेटी मानते हैं।'
बता दें कि ऐसे तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने तमाम फिल्में कीं हैं लेकिन महानायक अमिताभ बच्चन और अपने ससुर के साथ भी उन्होंने फिल्मों में काम किया है। ‘बंटी और बबली’, ‘खाकी’, ‘हम किसी से कम नहीं’, ‘मोहब्बतें’, ‘क्यों हो गया ना’ और ‘सरकार राज’ जैसी फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है।
ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में आई फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। उस वक्त ऐश्वर्या किसी और को डेट कर रही थीं और अभिषेक उनके सिर्फ अच्छे दोस्त थे। कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद साल 2006 से 2007 तक इन दोनों का मिलना-जुलना काफी बढ़ गया। कहा जाता है कि फिल्म 'गुरू' की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और ऐश्वर्या के स्वभाव ने अभिषेक को आकर्षित किया। इसके बाद 'गुरू' फिल्म के टोरंटो प्रीमियर के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। ऐश्वर्या भी तब तक अभिषेक को पसंद करने लगी थीं और उन्होंने अभिषेक को तुरंत हां कर दी थी। फिर साल 2007 में दोनों ने शादी रचा ली। अभिषेक-ऐश की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है।