{"_id":"5a74153a4f1c1b8b268b7d5a","slug":"jaya-bachchan-suggests-aditi-rao-hydari-name-to-sanjay-leela-bhansali-film-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' की सफलता के पीछे जया बच्चन का था अहम रोल, अदिति राव हैदरी ने खोला राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' की सफलता के पीछे जया बच्चन का था अहम रोल, अदिति राव हैदरी ने खोला राज
Fri, 02 Feb 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत भारी विरोध के बाद रिलीज हो गई। फिल्म में जहां रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ हुई वहीं अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी का किरदार निभा रही अदिति राव हैदरी ने भी फिल्म में खुद को साबित किया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अदिति राव हैदरी को ये रोल मिला कैसे? इस राज से खुद अदिति ने परदा उठाया है।
2 of 4
jaya bachchan
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने बताया कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन ने फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए फिल्मकार संजय लीला भंसाली को उनके नाम की सिफारिश की। अदिति ने इसमें सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी मेहरुनिसा का रोल निभाया है।
3 of 4
अदिति राव हैदरी
अदिति से जब ये पूछा गया कि जया बच्चन ने उनका नाम क्यों सुझाया? तो उनका कहना था कि जब बड़ों का आशीर्वाद मिलता है, तो उस पर सवाल नहीं किया जाता। बता दें कि पद्मावत तमाम विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 156 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अदिति राव हैदरी
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच अदिति राव हैदरी के लिए दूसरी बार गुड न्यूज आ गई है। अदिति मणिरत्नम की अगली फिल्म में नजर आएंगी। मणिरत्नम ने उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। यह मणिरत्नम के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी। अदिति राव हैदरी इससे पहले 2017 में मणिरत्नम की फिल्म में नजर आई थीं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।